
Happy Birthday Sachin Tendulkar
Happy Birthday Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar 53th Birthday: क्रिकेट की दुनिया में 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव कम नहीं है. दरअसल, क्रिकेट के 'भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का जन्म इसी दिन 24 अप्रैल 1973 को हुआ था. सचिन तेंदुलकर शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. सचिन तेंदुलकर का करियर काफी शानदार रहा है. सचिन ने अपने 24 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं तो कई बनाए हैं.
सचिन के कुछ रिकॉर्ड विराट कोहली, रोहित शर्मा और जो रूट जैसे बल्लेबाज तोड़ चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी सचिन के कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ने के बारे में सोच पाना भी मुश्किल है. आज हम आपको सचिन के वो 5 रिकॉर्ड बता रहे हैं, जिन्हें तोड़ना लगभग नामुमकिन है. सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में वनडे (ODI) डेब्यू 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ किया था. इसी साल उन्होंने टेस्ट में भी आगाज किया था. सचिन ने मुंबई के अपने घरेलू मैदान वानखेडे स्टेडियम में नवंबर 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ संन्यास का ऐलान किया था. सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में करीब 800 पारियों में बैटिंग की है. सचिन ने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था.

1. वनडे में सबसे ज्यादा रन
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर वनडे में रन बनाने के मामले में दुनिया के सभी बल्लेबाजों से आगे हैं. सचिन ने अपने करियर में कुल 463 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 44.83 की औसत और 86.23 के स्ट्राइक रेट से 18426 रन बनाए हैं. सचिन के नाम वनडे फॉर्मेट में 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल हैं. सचिन ने अपना आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ 18 मार्च 2012 को खेला था. सचिन वनडे प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे.
2. टेस्ट में सर्वाधिक रन
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में कुल 200 मैच खेले हैं, जो एक रिकॉर्ड है. सचिन ने टेस्ट में कुल 15921 रन बनाए हैं जो आज भी एक रिकॉर्ड है. सचिन ने टेस्ट में 51 शतक बनाए हैं, फिलहाल किसी भी खिलाड़ी के नाम टेस्ट में इतने शतक नहीं हैं.

3. सचिन के नाम सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड है. सचिन ने वनडे और टेस्ट प्रारूप मिलाकर कुल 100 शतक बनाए हैं. सचिन दुनिया के एकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने शतकों का शतक लगाया है. सचिन के नाम 49 वनडे शतक और 51 टेस्ट शतक हैं.
4. सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भी सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं. सचिन ने वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाए हैं. सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 34357 रन बनाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 50 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी सचिन के नाम है. सचिन ने सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 264 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं.

5. टेस्ट में सबसे अधिक चौके
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है. सचिन में टेस्ट मैचों में कुल 2058 चौके लगाए हैं. आपको मालूम हो कि सचिन तेंदुलकर ने कुल 6 वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया है. वह सर्वाधिक बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं. सचिन 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे.