
Cricketer Vaibhav Sooryavanshi Admit Card
Cricketer Vaibhav Sooryavanshi Admit Card
अंडर-19 वर्ल्ड कप में क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के की बरसात करने वाले उभरते स्टार क्रिकेट वैभव सूर्यवंशी अब असली परीक्षा देने वाले हैं. समस्तीपुर जिले के ताजपुर का लाल सीबीएसई बोर्ड की आयोजित दसवीं की परीक्षा देने वाले हैं. यह परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है.
वैभव सूर्यवंशी का 10वीं का एडमिट कार्ड-
सीबीएसई बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. वैभव के लिए यह किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा. क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल और अंतरराष्ट्रीय दौरों के बीच शिक्षा के साथ तालमेल बिठाना वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि 26 मार्च से आईपीएल मैच भी शुरू होने जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी के एग्जाम देने की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एग्जाम सेंटर पर मिलेगा VIP ट्रीटमेंट-
सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को परीक्षा केंद्र पर वीआईपी ट्रीटमेंट मिलेगा. इस पर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल नील किशोर सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से हमारे लिए सभी परीक्षार्थी एक समान है, उसी तरह वैभव सूर्यवंशी भी है और अन्य परीक्षार्थियों के साथ ही परीक्षा देंगे. प्रिंसिपल ने कहा कि वैभव को किसी प्रकार का वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा. हालांकि सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सीसीटीवी कैमरे को पूरी तरह से जांच परख लिया गया है. परीक्षा केंद्र के अंदर हर क्लास रूम में सीसीटीवी लगाए गए हैं.
सुरक्षा के बेहतर इंतजाम- प्रिंसिपल
प्रिंसिपल ने बताया कि वैभव सूर्यवंशी एक सेलिब्रिटी हैं तो उनके फैंस भी काफी अधिक हैं. इसलिए बाहरी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को प्रिंसिपल ने अलग से एक पत्र भेजा है. प्रिंसिपल ने कहा सीबीएसई बोर्ड के जो नॉर्म्स हैं, उसके तहत ही वैभव सूर्यवंशी परीक्षा देंगे. वैभव सूर्यवंशी का परीक्षा केंद्र पोदार इंटरनेशनल में होने पर वहां के शिक्षकों में काफी उत्साह है. वे चाहते हैं कि जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के पिच पर धमाल मचाए हैं, इस तरह परीक्षा के पिच पर भी धमाल मचाएं.
ये भी पढ़ें: