scorecardresearch

South Africa vs India, 3rd Test: इतिहास रचने के लिए आज मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

IND vs SA 3rd Test Match: दरअसल भारत अब तक केपटाउन में कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. केपटाउन में अब तक खेले गए 5 टेस्ट मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम एक में भी अपना परचम नहीं लहरा पाई है. इनमें से तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा था जबकि दो टेस्ट मैच ड्रॉ हुए थे.

India South Africa Test Series India South Africa Test Series
हाइलाइट्स
  • दोपहर 2 बजे से शुरू होगा मैच

  • अब तक इस मैदान पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है टीम इंडिया 

IND vs SA 3rd Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच होना अभी बाकी है जो आज यानी 11 जनवरी से शुरू होगा. सीरीज की शुरुआत पहले मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 113 रनों की जीत के साथ की थी. लेकिन दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली थी. अब तक भारत ने साउथ अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज अपने नाम नहीं की है. अगर टीम इंडिया तीसरा टेस्ट जी​त जाती है तो यह जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी. 

दोपहर 2 बजे से शुरू होगा मैच  

यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा. मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगा. यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है. भारत-साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा आप कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देख सकते हैं. डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी.

अब तक इस मैदान पर एक भी मैच नहीं जीत पाई है टीम इंडिया 

बता दें कप्तान विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ के पास केपटाउन की जमीन पर  इतिहास रचने का मौका है लेकिन टीम इंडिया के लिए यह आसान नहीं होने वाला है. दरअसल भारत अब तक केपटाउन में कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. केपटाउन में अब तक खेले गए 5 टेस्ट मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम एक में भी अपना परचम नहीं लहरा पाई है. इनमें से तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा था जबकि दो टेस्ट मैच ड्रॉ हुए थे. इस मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पिछला टेस्ट 2018 में खेला था, जिसमें विराट की कप्तानी वाली टीम 72 रनों से हार गई थी.