scorecardresearch

श्रीलंका-ए ने 66 रन से हारी ट्रॉफी.. वैभव ने खेली ऐसी तूफानी पारी, जिससे सब रह गए दंग.. बने लिस्ट-ए में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी

क्रिकेट जगत में वैभव सूर्यवंशी एक उभरते हुए नाम है. अब यह नाम अपने नाम रिकॉर्ड करने लगा है. इसी कड़ी में श्रीलंका-ए को हराते हुए आज वैभव ने तेज़ फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Vaibhav Suryavanshi Became Fastest Player To Score Fifty In List A Vaibhav Suryavanshi Became Fastest Player To Score Fifty In List A

क्रिकेट में अक्सर बड़े रिकॉर्ड एक्सपीरियंस्ड खिलाड़ियों के नाम होते हैं, लेकिन इस बार एक 15 साल के युवा बल्लेबाज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले गए ट्राई सीरीज फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धुआं धार बल्लेबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया. उनकी शानदार पारी की बदौलत भारत-ए ने श्रीलंका-ए को 66 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

29 गेंदों जो रहीं यादगार

दांबुला में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस बड़े स्कोर की नींव रखने में सबसे बड़ी भूमिका वैभव सूर्यवंशी ने निभाई. उन्होंने महज 29 गेंदों में 94 रन बनाकर उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उनकी पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे.

वैभव सिर्फ छह रन से शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ दिया. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने दर्शकों और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया.

11 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा. उन्होंने केवल 11 गेंदों में अपना फिफ्टी पूरी कर ली. जिसके बाद 50 ओवर क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.

इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने के नाम था, जिन्होंने 2006 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाया था. वैभव ने 20 साल पुराना यह रिकॉर्ड तोड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया.

बड़े-बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड के नाम है. दोनों ने 16-16 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी. लेकिन लिस्ट-ए क्रिकेट में वैभव का 11 गेंदों का रिकॉर्ड अब सबसे ऊपर पहुंच गया है. 15 साल की उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बेहद खास माना जा रहा है.