scorecardresearch

T20 World Cup 2026: अगर बारिश से रद्द हो जाएगा सेमीफाइनल तो क्या भारत पहुंचेगा फाइनल में? जानें क्या है नियम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से है. ये मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. अगर मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो क्या होगा? क्या टीम इंडिया फाइनल में पहुंच पाएगी? चलिए इसको लेकर आईसीसी का नियम समझाते हैं.

Team India Team India

20टी वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं. लेकिन चिंतित भी हैं, क्योंकि इस टूर्नामेंट में बारिश पाकिस्तान का खेल बिगाड़ चुकी है. फैंस सोच रहे होंगे कि अगर सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश ने खलल डाला तो क्या होगा? अगर बारिश से मैच रद्द होता है तो क्या टीम इंडिया फाइनल में पहुंच पाएगी? आईसीसी का नियम क्या कहता है? चलिए आपको पूरा नियम समझाते हैं.

सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे-
अगर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द होता है तो ये मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा. आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा है. इतना ही नहीं, अगर मैच शुरू होने में देरी होती है तो 4 मार्च को एक्स्ट्रा 90 मिनट का समय होगा.जबकि 5 मार्च को 120 मिनट का समय होगा, ताकि कम से कम 5 ओवर का मैच हो सके. लेकिन इसके बावजूद भी बारिश की वजह से खेल नहीं होता है और मैच रद्द हो जाता है तो सुपर 8 पाइंट्स टेबल के आधार पर फाइनल में पहुंचने वाली टीम का चयन किया जाएगा.

बारिश आने पर क्या होगा?
आईसीसी के नियम 13.6 और 13.7 के तहत मैच 20-20 ओवर का होता है. अगर बारिश होती है तो अंपायर एक्स्ट्रा टाइम का इस्तेमाल करेंगे. इसके बावजूद भी मैच में दिक्कत आती है तो अंपायर ओवर कम कर सकते हैं. अगर इसके बावजदू भी नतीजा नहीं निकलता है तो मैच अगले दिन के लिए शिफ्ट किया जाएगा.

पहले दिन जितना खेल हुआ होगा, उसके बाद का खेल अगले दिन होगा. अगर पहले दिन कोई गेंद नहीं फेंकी गई है तो रिजर्व डे में मैच खेला जाएगा.

रिजर्व डे में भी मैच नहीं हुआ तो क्या होगा?
अगर बारिश इतनी जोरदार हो कि मुकाबला अपने नियम दिन के साथ रिजर्व डे में भी नहीं खेला जा सका तो इस मुकाबले को रद्द कर दिया जाएगा. इसके बाद फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला सुपर-8 राउंड के पाइंट्स टेबल के आधार पर किया जाएगा. पाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी.

पाइंट्स टेबल में क्या है स्थिति?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ग्रुप-1 और इंग्लैंड की टीम ग्रुप-2 में है. सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया ने अपने 2 मुकाबले जीते हैं. जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस तरह से टीम इंडिया 3 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंची है. जबकि ग्रुप-2 में इंग्लैंड की टीम टॉप पर रही है. इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में अपने सभी मैचों में शानदार जीत दर्ज की है. इस तरह से अगर फाइनल के लिए पाइंट्स टेबल के आधार पर टीम का चयन होता है तो इंग्लैंड की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें: