scorecardresearch

T20 World Cup 2026 Semifinal Scenarios: सेमीफाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को हराना ही होगा, बारिश आई तो क्या होगा?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका और ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने जगह पक्की कर ली है. ग्रुप-1 से सेमीफाइनल के लिए जगह बनाने के लिए टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टक्कर है. अगर दोनों टीमों के बीच मुकाबला बारिश के चलते रद्द होता है कौन टीम सेमीफाइनल खेलेगी? चलिए जानते हैं.

Team India (Photo/PTI) Team India (Photo/PTI)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के अहम मुकाबले टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 साल रनों के बड़े अंतर से हराया. इस बड़ी जीत के बाद भी टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचना तय नहीं हुआ है. भारत को इसके लिए अभी इंतजार करना होगा और इसके लिए एक और जीत की जरूरत है. सुपर-8 में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को हराना ही होगा. लेकिन सवाल उठ रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी? अगर मुकाबला बारिश से धूल गया तो क्या होगा? चलिए इन तमाम सवालों के जवाब तलाशते हैं.

बारिश हुई तो क्या होगा?
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के अहम मुकाबले में 1 मार्च को टीम इंडिया का मुकाबला वेस्टइंडीज से होना है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल के लिए टिकट पक्का होगा. लेकिन अगर इस मैच पर बारिश का साया पड़ता है तो क्या होगा? अगर ये मुकाबला बारिश के चलते रद्द होता है तो क्या होगा? अगर किसी वजह से ये मैच नहीं खेला गया तो क्या होगा? क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी? अगर टीम इंडिया-वेस्टइंडीज मुकाबला बारिश के चलते रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. इस तरह से दोनों टीमें के ग्रुप-1 में 3-3 अंक हो जाएंगे. अगर अंक बराबर होते हैं तो जिस टीम का नेट रन रेट बेहतर होगा, वही टीम सेमीफाइनल में खेलेगी. 

ग्रुप-1 में साउथ अफ्रीका ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. दक्षिण अफ्रीका के 4 अंक हैं. ऐसे में उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो गया है. ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन होगी? इसके लिए वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच टक्कर है. वेस्टइंडीज के 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 1.791 है. जबकि टीम इंडिया का नेट रन रेट -0.100 है. अगर मैच रद्द होता है तो बेहतर नेट रन रेट के चलते वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

सेमीफाइनल के लिए वेस्टइंडीज को हराना ही होगा-
अगर टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है तो सुपर-8 के मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराना ही होगा. अगर टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हरा देती है तो टीम के 4 अंक हो जाएंगे. इस तरह से टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. अगर टीम इंडिया मैच गंवा देती है तो वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी.

ये भी पढ़ें: