scorecardresearch

इन 5 वजहों से भारत ने दर्ज की अफगान‍िस्तान पर जीत

टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में यह भारत की पहली जीत है. आबू धाबी में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट गंवाकर 210 रन बनाए थे. वहीं, अफगानिस्तान टीम 7 विकेट गंवाकर 144 रन बना पाई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार: इंटरनेट) प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार: इंटरनेट)
हाइलाइट्स
  • रोहित शर्मा को मिला प्लेयर ऑफ द मैच खिताब

  • सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है भारत

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत- अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में जीत हासिल करके भारतीय टीम ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों को टूटने से बचा लिया है. यह टूर्नामेंट में भारत की पहली जीत है. आबू धाबी में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट गंवाकर 210 रन बनाए थे.

वहीं, अफगानिस्तान की टीम 7 विकेट गंवाकर 144 रन ही बना पाई. इस जीत के साथ भारत ने आखिरकार इस टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है. अब वह 2 अंकों के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है. रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

भारतीय टीम की जीत की पांच वजहें:

  • 210 रन बनाकर दिया बड़ा लक्ष्य:

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा. टी20 मुक़ाबले में इतना बड़ा लक्ष्य रखा बहुत बड़ी बात होती है. ज्यादा रनों को देखकर विपक्षी टीम दवाब में आ जाती है और इसका फायदा भारतीय टीम को मिला।

  • केएल राहुल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी का कमाल:

इस मैच में केएल राहुल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी देखने को मिली. दोनों खिलाड़ियों ने पहले ओवर से कमान अच्छी संभाल ली थी. दोनों ने साझेदारी में 140 रन बनाए. इससे भारतीय टीम को अच्छी बढ़त मिली. 

  • ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या का शानदार फिनिश 

इस मैच में ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या का बल्ला भी जमकर बोला. पंत ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए. वहीं, आखिरी के ओवरों में पांड्या ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए चार चौके और दो छक्कों की मदद से 13 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए. जिससे भारत का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 210 रन पहुंचा.

  • आश्विन की शानदार वापसी 

करीब चार साल बाद टी20 मुकाबले खेल रहे भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी शानदार वापसी की. उन्होंने अफगानिस्तान की दो मुख्य विकेट लेकर विपक्षी टीम के लिए मुकाबले को और मुश्किल बना दिया. टीम के अन्य गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई विकेट चटकाए. 

  • पहली बार हुआ ऐसा:

इस टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ जब भारत ने पावरप्ले के दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया, वहीं अफगानिस्तान की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में पावरप्ले के दौरान विकेट लेने में नाकाम रही.

भारत की जीत के साथ लोगो की उम्मीदें एक बार फिर बंध गयी हैं. क्योंकि भारत अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है.

ये भी पढ़ें: