Shreyas Iyer and Vaibhav Suryavanshi
Shreyas Iyer and Vaibhav Suryavanshi
India T20 Squad Announcement: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को टीम इंडिया के स्क्वॉड ऐलान किया. अजीत अगरकर की अगुवाई में चयन समिति ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीमों का चयन किया. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम के कप्तान नियुक्त किया गया है. तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की भारतीय सीनियर टीम में पहली बार एंट्री हुई है. वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकल गए हैं. सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. उन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेला था.
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार बैटिंग का इनाम मिला है. वैभव ने आईपीएल के इस सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था. वैभव सूर्यवंसी को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है. खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव को स्क्वॉड से भी बाहर कर दिया गया है. एशियन गेम्स के लिए तिलक वर्मा को कमान सौंपी गई है. भारत को आयरलैंड में 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. टीम इंडिया एक जुलाई से इंग्लैंड में पांच टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. सितंबर में जापना में एशियन गेम्स शुरू होंगे.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.
भारतीय टी-20 टीम की कमान अब तक संभाल चुके हैं ये खिलाड़ी
वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाले पहले कप्तान थे. अब श्रेयस अय्यर 15वें खिलाड़ी होंगे जो टी20 टीम की कमान संभालेंगे. श्रेयस अय्यर से पहले भारतीय टी-20 टीम की कमान वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल संभाल चुके हैं.
भारत का आयरलैंड दौरा (जून)
1. पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
2. दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)
1. पहला टी20: 1 जुलाई, चेस्टर ले स्ट्रीट
2. दूसरा टी20: 4 जुलाई, मैनचेस्टर
3. तीसरा टी20: 7 जुलाई, नॉटिंघम
4. चौथा टी20: 9 जुलाई, ब्रिस्टल
5. पांचवां टी20: 11 जुलाई, साउथम्प्टन
6. पहला वनडे: 14 जुलाई, बर्मिंघम
7. दूसरा वनडे: 16 जुलाई, कार्डिफ
8. तीसरा वनडे: 19 जुलाई, लॉर्ड्स