scorecardresearch

27 दिन, 10 टी20 मैच... टीम इंडिया का एक महीने का बिजी शेड्यूल, नोट कर लें टाइम

टीम इंडिया का अगले एक महीने का शेड्यूल काफी बिजी है. टीम इंडिया 27 दिनों में 10 टी20 मुकाबले खेलेगी. इस दौरान टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैच और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैच खेलेगी.

Advertisement
Team India (Photo/PTI) Team India (Photo/PTI)

एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता है. उधर, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया है. आने वाले एक महीने में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी बिजी है. अगले 27 दिनों में टीम इंडिया को 10 टी20 मुकाबले खेलने हैं. चलिए आपको पूरा शेड्यूल बताते हैं.

27 दिन में 10 टी20 मुकाबले-
टीम इंडिया को अगले 27 दिनों में 10 टी20 मैच खेलने हैं. इसमें से 5 टी20 मुकाबले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. ये मुकाबले टीम इंडिया घरेलू मैदान पर खेलेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का खात्मा 17 अक्तूबर को होगा. इसके बाद टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा होगा. उस दौरान टीम इंडिया 5 टी20 मुकाबलों के लिए मैदान पर उतेरगी. टीम इंडिया 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलेगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी20 मैच-
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगा. इस दौरान टीम इंडिया 5 मैच खेलेगी. पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर को  रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा. तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी मुकाबले शाम 7 बजे से खेले जाएंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज-
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरान टीम इंडिया 5 टी20 सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. जबकि दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को इसी शहर में हैगले ओवल मैदान पर होगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में होगा. जबकि चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और 5वां मैच एक नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. इस तरह से टीम इंडिया अगले 27 दिनों में 10 टी20 मुकाबले खेलेगी.

ये भी पढ़ें: