Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi
इंडिया ए टीम श्रीलंका दौरे पर है. इस दौरान ट्राई नेशन ए सीरीज की शुरुआत हो गई है. पहल मैच में इंडिया ए टीम ने श्रीलंका ए टीम को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया. हालांकि इस मुकाबले विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने फैंस को मायूस किया. सूर्यवंशी ने शुरुआत जबरदस्त की थी. दनादन 3 चौके जड़े थे. लेकिन किस्मत खराब थी. सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है. इंडिया ए का अगला मुकाबला जल्द ही अफगानिस्तान ए की टीम से होने वाला है. फैंस को उम्मीद है कि इस बार वैभव सूर्यवंशी जरूर कमाल दिखाएंगे और गेंदबाजों की धुनाई करेंगे.
कब है इंडिया ए का अगला मुकाबला?
ट्राई नेशन ए सीरीज में इंडिया ए का अगला मुकाबला अफगानिस्तान ए से होगा. ये मुकाबला कल यानी 11 जून को खेला जाएगा. यह मुकाबला सुबह 10 बजे से शुरू होगा. फैंस को सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें हैं. इस सीरीज में इंडिया ए, अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए की टीमें एक-दूसरे से 2-2 मुकाबले खेलेगी. जबकि टॉप 2 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा.
बैटिंग में फ्लॉप, फिल्डिंग से जीता दिल-
वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में कुछ बेहतर नहीं कर पाए. सूर्यवंशी ने 3 चौके लगाए. फैंस को लगा कि सूर्यवंशी का दबदबा बरकरार रहेगा. लेकिन अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए. सूर्यवंशी ने 12 गेंदों में 14 रन की पारी खेली. हालांकि फिल्डिंग में सूर्यवंशी ने अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने खतरनाक हो रहे श्रीलंकाई बल्लेबाज अविष्का का कैच लिया.
पहले मैच में मिली थी रोमांचक जीत-
इंडिया ए ने पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रनों से हरा दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाया. इसके जवाब में श्रीलंका ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई. इंडिया ए के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 101 रन की पारी खेली. इस दौरान 3 छक्के और 6 चौके लगाए. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 60 रन की पारी खेली. भारत की तरफ से गेंदबाज अरशद खान, आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय और विप्रज निगम को 2-2 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: