Vipraj Nigam
Vipraj Nigam
ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच मैच चल रहा है. इस दौरान मैदान पर इंडिया ए टीम संघर्ष करती नजर आई. हालांकि सूर्यांश और विप्रज निगम ने पारी को संभाला और दोनों की बदौलत भारत का स्कोर ढाई सौ के पार पहुंच गया. हालांकि इस दौरान विप्रज निगम ने एक ऐसी गलती की, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. विप्रज निगम ने एक ही गलती 2 बार की. जिसकी वजह से श्रीलंका ए टीम को 10 रन फ्री में मिल गए हैं. 265 रन के स्कोर पर ऑलआउट हुई इंडिया ए टीम को ये जुर्माना काफी भारी पड़ सकता है.
इंडिया ए पर लगा जुर्माना-
श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में इंडिया ए के बल्लेबाज विप्रज निगम ने एक ही मैच में एक ही गलती दो बार की. जिसकी खामियाजा टीम को 10 रन देकर चुकाने पड़े. इंडिया ए टीम को पेनल्टी झेलनी पड़ी. निगम को प्रोटेक्टेड एरिया में दौड़ने की वजह से फिल्डिंग करने वाली टीम को पेनल्टी बोनस दिया गया.
2 बार की एक ही गलती, 10 रन दिए-
विप्रज निगम ने एक ही गलती 35वें और 37वें ओवर में दो बार की. निगम ने पहली बार 35वें ओवर में प्रोटेक्टेड एरिया में दौड़ गए. जिसकी वजह से फिल्डिंग करने वाली टीम को 5 रन पेनल्टी के तौर पर दिए गए. हालांकि इस नियम के तहत पहली बार चेतावनी दी जाती है. इंडिया ए के बल्लेबाज अनुकूल रॉय को अंपायर ने पहले चेतावनी दी थी. लेकिन उसके बाद भी निगम ने ये गलती कर दी. जिसकी वजह से 5 रन फिल्डिंग वाली टीम को मिल गए. विप्रज इतने से ही नहीं माने, उन्होंने इस गलती को 37वें में भी दोहरा दिया. जिसकी वजह से एक बार फिर 5 रन श्रीलंका ए को मिल गए. इस तरह से श्रीलंका ए को 10 रन का फायदा हुआ.
क्या है प्रोटेक्टेड एरिया का नियम?
22 गज की पिच का वो हिस्सा, जहां सबसे ज्यादा गेंद टप्पा खाती है, उसे प्रोटेक्टेड एरिया कहा जाता है. बल्लेबाजों को इस एरिया में दौड़ने की मनाही होती है. बार-बार इस एरिया में दौड़ने से पिच खराब हो सकती है. इस नियम के तहत पहली बार बल्लेबाजी करने वाली टीम को चेतावनी दी जाती है. अगर चेतावनी के बाद भी बल्लेबाजी करने वाली टीम ये गलती दोहराती है तो फिल्डिंग करने वाली टीम को 5 रन बोनस दिए जाते हैं. चूंकि विप्रज निगम ने ये गलती 2 बार की. इसलिए श्रीलंका ए टीम को 10 रन बोनस के तौर पर मिले.
ये भी पढ़ें: