scorecardresearch

4 चौके, 2 छक्के, 135 का स्ट्राइक रेट... 28 गेंदों पर सूर्यवंशी ने की अच्छी शुरुआत, फिर फंस गए

ट्राई नेशन ए सीरीज में अफगानिस्तान ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी लय में नजर आए. उन्होंने अच्छी शुरुआत की. 4 चौके और 2 छक्के लगाए. लेकिन पारी को लंबा नहीं खींच पाए. इससे पहले के 3 मैचों में सिर्फ ने 21, 44 और 14 रन बनाकर आउट हुए थे.

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Sooryavanshi

ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 में इंडिया ए का मुकाबला अफगानिस्तान ए से चल रहा है. अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इंडिया ए की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इंडिया ए के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी और तेज शुरुआत की. चौके और छक्के भी लगाए. लेकिन इस सीरीज में अपनी पुरानी आदत छोड़ नहीं पाए. सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए.

4 चौके, 2 छक्के... फिर चूके सूर्यवंशी-
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य ने भारत की तरफ से पारी की शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत में संभलकर खेलना शुरू किया. सूर्यवंशी ने 2 ओवर खत्म होने तक 7 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाए थे. लेकिन चौथा ओवर खत्म होने तक सूर्यवंशी 15 गेंदों में 14 रन बना चुके थे. सूर्यवंशी रफ्तार पकड़ चुके थे. इसके बाद उन्होंने चौके और छक्के लगाए. 

इस पारी में सूर्यवंशी ने 4 चौके लगाए. जबकि 2 छक्के भी लगाए. सूर्यवंशी ने इस दौरान सिर्फ 28 गेंदों का सामना किया. उनका स्ट्राइक रेट 135.71 का रहा. सूर्यवंशी गेंदबाज फरीदून दाउदजाई की गेंद पर आउट हुए.

3 पारियों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं-
वैभव सूर्यवंशी ट्राई नेशन ए सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इससे पहले उन्होंने 3 मैच खेले हैं. लेकिन किसी भी मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. सबसे पहले उन्होंने श्रीलंका ए खिलाफ 14 रन बनाए थे. जबकि अफगानिस्तान ए के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 44 रन की पारी खेली थी. श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 21 रन बनाए. लेकिन किसी भी मैच में सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. आज भी उन्होंने अच्छी शुरुआत की, लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए.

प्रियांश की बेतहरीन बल्लेबाजी-
अफगानिस्तान ए के खिलाफ इंडिया ए की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इंडिया ए टीम के 3 खिलाड़ी आउट हो चुके हैं. प्रियांश आर्य ने शानदार 58 रन की पारी खेली. उन्होंने एक छक्का और 9 चौके लगाए. जबकि ऋतुराज गायकवाड ने 30 रन बनाए. गायकवाड ने 4 चौके लगाए. अभी कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशागरे मैदान पर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: