Aman Rao Perala and Tilak Verma
Aman Rao Perala and Tilak Verma
वैभव सूर्यवंशी के दो साथियों ने तेलंगाना टी20 लीग के एक ही मैच में कहर ढा दिया. पहले सूर्यवंशी के राजस्थान रॉयल्स के साथी अमन राव पेराला ने सिर्फ 32 गेंदो में शतक ठोक दिया तो दूसरी टीम की तरफ से सूर्यवंशी के इंडिया ए टीम के साथी तिलक वर्मा ने 56 गेंदों में 136 रन बना डाले. इस दौरान चौके-छक्कों की बौछार हुई. अम पेराला ने 13 छक्के लगाए तो तिलक वर्मा ने 8 छक्के लगाए.
सूर्यवंशी के दो साथियों का कहर-
वैभव सूर्यवंशी के साथ खेल चुके दो खिलाड़ियों ने तेलंगाना टी20 के एक ही मैच में धमाल मचा दिया. इस मैच में वारंगल वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए अमन पेरला ने सिर्फ 48 गेंदों में तूफानी 142 रन की पारी खेली. इस दौरान पेराला ने 13 छक्के और 12 चौके लगाए. दूसरी तरफ मेदक फालकन्स की तरफ से तिलक वर्मा ने सिर्फ 56 गेंदों में 136 रन बना डाले. तिलक वर्मा की बल्लेबाजी की बदौलत उनकी टीम ने जीत हासिल की.
13 छक्के, 12 चौके, सिर्फ 32 गेंदों में शतक-
अमन पेराला ने 48 गेंदों में 142 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 13 बार गेंद को हवा में सीमा रेखा के बाहर भेजा. जबकि उन्होंने 12 चौके भी लगाए. अमन का स्ट्राइक रेट 295.83 का रहा. इस दौरान अमन ने सिर्फ 32 गेंदों में शतक पूरा किया, जो भारतीय घरेलू टी20 लीग में एक रिकॉर्ड है. इस पारी के दौरान अमन ने 126 रन सिर्फ बाउंड्री से जुटाए.
तिलक वर्मा ने मार ली बाजी-
इंडिया ए टीम में वैभव सूर्यवंशी के कप्तान तिलक वर्मा ने इस मैच में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 56 गेंदों में 136 रन की पारी खेली. इस दौरान वर्मा ने 8 छक्के लगाए और 14 चौके जड़े. तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 242.86 का रहा. तिलक वर्मा की बदौलत उनकी टीम को जीत मिली.
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वारंगल वॉरियर्स की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए. लेकिन इस मैच में तिलक वर्मा की पारी अमन की पारी पर भारी पड़ी और उनकी टीम ने जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें: