scorecardresearch

Vaibhav Suryavanshi Bihar Captain: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहली बार T20 में कप्तानी करेंगे खिलाड़ी

15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की चयन समिति ने 6 नवंबर को टीम का ऐलान किया है. बिहार अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ करेगा.

Advertisement
Vaibhav Suryavanshi Bihar Captain Vaibhav Suryavanshi Bihar Captain

भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. 15 साल के वैभव को आने वाले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है. आधिकारिक तौर पर वैभव पहली बार किसी क्रिकेट टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. हालांकि, इससे पहले वह रणजी ट्रॉफी में बिहार के उपकप्तान और दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान की भूमिका में अपना योगदान दे चुके हैं. हालांकि उनकी ये कप्तानी अनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में एक पड़ाव साबित होगी. 

पिछले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उन्होंने दो पारियों में 4 और 45 रन बनाए. हालांकि, वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ उनकी विस्फोटक साझेदारी ने भारत को पावरप्ले के छह ओवर में 118 रन तक पहुंचा दिया था. पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पावरप्ले का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है. वैभव अब तक 44 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. इनमें से सात मैच उन्होंने बिहार के लिए खेले हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सीजन में उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में महाराष्ट्र के खिलाफ 61 गेंदों पर नाबाद 108 रन की पारी खेली थी.

ट्रायल और पुराने प्रदर्शन के आधार पर चुनी गई टीम
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की चयन समिति ने आज यानी 6 नवंबर 2026 को हुई बैठक के बाद टीम का चयन किया है. हालांकि इससे पहले इसके लिए 4 से 6 नवंबर तक ट्रायल आयोजित किए गए थे. चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के ट्रायल में प्रदर्शन के साथ उनके पिछले प्रदर्शन को भी ध्यान में रखा. 

पहले घरेलू सीजन की शुरुआत बिहार के लिए अच्छी नहीं रही है. रणजी ट्रॉफी के प्रथम चरण में टीम को अपने चारों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. अब वैभव की कप्तानी में टीम वापसी करने की कोशिश करेगी. बिहार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा.

हालांकि इससे पहले वैभव को कप्तानी का थोड़ा अनुभव मिल चुका है. सितंबर में चेन्नई में खेले गए दलीप ट्रॉफी फाइनल के दौरान ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन कुछ समय के लिए मैदान से बाहर चले गए थे. उस दौरान वैभव ने टीम की कप्तानी संभाली थी. अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्हें पूरे टूर्नामेंट के लिए बिहार की कमान सौंपी गई है.

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम में कौन-कौन है-
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उपकप्तान), आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अनमोल कुमार (विकेटकीपर), आलोक कुमार, अल्तमिश अशरफ, तरुण कुमार सिंह, पृथ्वी राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद सिंह, मोहम्मद इजहार, अमोल यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान और हिमांशु सिंह.