scorecardresearch

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की ताकत ओपनिंग... फिर नंबर 3 पर क्यों खिलाया? बैटिंग ऑर्डर बदलने पर मचा बवाल, इस खिलाड़ी ने उठाए गंभीर सवाल

Vaibhav Suryavanshi Flops at the Number 3 Batting Position: भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की टीम-11 में शामिल किया गया और उन्हें नंबर तीन पोजीशन पर बैटिंग करने के लिए भेजा गया. नंबर 3 पर वैभव का बल्ला नहीं चला. वह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव को ओपनिंग पोजीशन पसंद है, ऐसे में उनके बैटिंग ऑर्डर बदलने पर बवाल मचा हुआ है. मुरली कार्तिक से लेकर रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के बल्लेबाजी क्रम बदलने पर सवाल उठाए हैं. 

Advertisement
Vaibhav Suryavanshi Vaibhav Suryavanshi

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. इस सरीजी के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को भी भारतीय टीम में चुना गया है. पहले मैच में वैभव को खेलने के लिए प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. 24 अक्टूबर 2026 को क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी की टीम-11 में शामिल किया गया लेकिन उन्हें नंबर तीन पोजीशन पर बैटिंग करने के लिए भेजा गया जबकि वैभव को ओपनिंग पोजीशन पसंद है.  नंबर 3 पर वैभव का बल्ला नहीं चला. वह 8 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए.

ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग ऑर्डर बदलने पर बवाल मचा हुआ है. मुरली कार्तिक से लेकर रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी के बल्लेबाजी क्रम बदलने पर सवाल उठाए हैं. आपको मालूम हो कि दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया. वैभव को चोटिल ईशान किशन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था. 

वैभव को नंबर 3 पर क्यों खिलाया
भारत के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने पूछा कि वैभव सूर्यवंशी ताकत ओपनिंग है तो फिर उन्हें नंबर 3 पोजीशन पर क्यों खिलाया गया. मुरली कार्तिक ने इस मुकाबले के बाद ब्रॉडकास्ट पर कहा कि वैभव ओपनिंग में अच्छा है. उसने बीच के ओवरों में बल्लेबाजी नहीं की है. मुरली कार्तिक ने कहा कि वैभव अभी युवा बल्लेबाज हैं, उन्होंने अभी तक सिर्फ एक तरह से बल्लेबाजी की है. ऐसे में इस 15 साल के बल्लेबाज की बल्लेबाजी क्रम बदलने का कोई औचित्य ही नहीं है. 

मुरली कार्तिक ने कहा कि आखिर किसी टीम में अनुभवी खिलाड़ी क्यों होते हैं, इसलिए कि वो अलग भूमिकाएं निभा सकें. मुरली कार्तिक ने कहा कि यह अलग बात है कि आपने मैच जीत लिया, लेकिन यदि आप सूर्यवंशी को खिला रहे हैं, तो उनसे ओपनिंग करनी चाहिए थी. मुरली कार्तिक ने सुझाव दिया कि यदि सूर्यवंशी को टीम में नहीं चुना जाता तो मध्य क्रम के लिए विकल्प अलग होते. उस समय शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी को मध्य क्रम में मौका दिया जा सकता था.

...तो वैभव को ओपनिंग पोजीशन मिलनी चाहिए
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी वैभव सूर्यवंशी के बल्लेबाजी क्रम को बदलने पर बड़ा बयान दिया है. अश्विन ने दूसरे टी-20 मैच के बाद कहा कि छठे ओवर में क्रीज पर उतरना वैभव के बस की बात नहीं थी. वैभव सूर्यवंशी ग्राउंड पर पानी के बिना मछली की तरह असहज नजर आ रहे थे. अश्विन के अनुसार वैभव हर गेंद पर प्रहार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका टाइमिंग और रिदम सही नहीं बैठ रहा था. 

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि ऐसे नाजुक मौकों पर एक सीनियर पार्टनर को वैभव के पास जाकर उन्हें शांत रहने और गेंद को शरीर के पास खेलने की सलाह देनी चाहिए थी. अश्विन ने कहा कि वैभव के लिए अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दी होगा, लेकिन वह पूरी तरह से आउट ऑफ टच दिखे. उन्हें नंबर 3 पर भेजना एक गलत दांव साबित हुआ. अश्विन ने कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर को सलाह देते हुए कहा कि यदि संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी तीनों को एक साथ प्लेइंग-11 में खिलाना है तो संजू सैमसन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए. वैभव को उनकी पसंदीदा ओपनिंग पोजीशन मिलनी चाहिए.

वैभव के पास था बड़ा मौका... फिर कैसे आउट हुए सूर्यवंशी
एशियाई खेलों के फाइनल के बाद पहली बार टीम इंडिया में वापसी कर रहे वैभव सूर्यवंशी के लिए भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला एक बड़ा मौका था लेकिन वैभव इस भुना नहीं पाए. वैभव सूर्यवंशी से भारतीय टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उनका बल्ला नहीं चला. वह सिर्फ 4 रन ही बना सके. न्यूजीलैंड के गेंदबाज नाथन स्मिथ ने वैभव को आउट किया. स्मिथ का यह मैच में पहला ही ओवर था. नाथन स्मिथ ने वैभव सूर्यवंशी को ऑफ स्टंप के बाहर हार्ड लेंथ गेंद डाली. वैभव सूर्यवंशी ने ने ऑफ साइड में गेंद को हवा में मारने की कोशिश की, लेकिन वह शॉट के नीचे नहीं आ सके. गेंद हवा में एक्स्ट्रा कवर की ओर गई, जहां डेर‍िल मिचेल ने शानदार कैच लपक लिया.