VVS Laxman, Gautam Gambhir and Vaibhav sooryavanshi
VVS Laxman, Gautam Gambhir and Vaibhav sooryavanshi
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. 4 मैच हो चुके हैं. विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम का हिस्सा हैं. लेकिन प्लेइंग इलेवन में अब तक जगह नहीं मिली है. फैंस सवाल उठाने लगे हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह क्यों नहीं मिल रही है? जब टीम इंडिया के कोच वीवीएस लक्ष्मण होते हैं तो सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है. लेकिन गौतम गंभीर के हाथ कमान आती है तो उनको बेंच पर बैठना पड़ता है. ऐसे में फैंस सवाल उठा रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी के मामले में क्या कोच ही असली बॉस हैं?
गंभीर की कोचिंग में इंटरनेशनल डेब्यू-
इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू गौतम गंभीर के कोच रहते ही हुआ है. जुलाई 2026 में वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था, उस समय टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ही थे. लेकिन उससे पहले आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ा था. टीम इंडिया को उस सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था.
गंभीर के साथ 14 मैचों में सिर्फ 3 में मौका-
गौतम गंभीर के मुख्य कोच रहते वैभव सूर्यवंशी कई सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं. गंभीर की कोचिंग में सूर्यवंशी 4 सीरीज में टीम का हिस्सा रहे हैं. इस दौरान 14 मैच खेले गए हैं. जबकि वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 3 मैचों में मैदान पर उतरने का मौका मिला है. ये तीनों मौके भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिले थे. सूर्यवंशी को अफगानिस्तान, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में बेंच पर बैठना पड़ा है. तीनों सीरीज में उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.
वीवीएस लल्क्षण के साथ मिले खूब मौका-
जब टीम इंडिया के मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण रहे हैं, तब वैभव सूर्यवंशी को खूब मौके मिले हैं. जब से टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी को चुना गया है, तब से लेकर अब तक सिर्फ 2 सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण टीम के मुख्य कोच रहे हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 6 मैच खेले हैं. एक मैच बारिश के चलते धूल गया था. लक्ष्मण की कोचिंग में वैभव सूर्यवंशी को 5 मैचों में खेलने का मौका मिला. जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स में सूर्यवंशी लक्ष्मण की कोचिंग में टीम इंडिया के हिस्सा रहे हैं.
जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्यवंशी ने 3 मैचों में 151 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया. टीम इंडिया ने इस सीरीज को भी अपने नाम किया था. जबकि एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल जीता था.
सूर्यवंशी को एशियन गेम्स में 2 मैच खेलने के मौके मिले. श्रीलंका के खिलाफ 38 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 9 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: