scorecardresearch

IIT कानपुर से पढ़ाई, जापान की इंटरनेशनल टीम का हिस्सा... बिहार के इस प्लेयर का वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर जापान के एक क्रिकेटर अभिषेक आनंद का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो बता रहे हैं कि वो बिहार के रहने वाले हैं. अभिषेक जापान के साथ इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं.

Advertisement
Abhishek Anand (Photo/@abhishekanand6527) Abhishek Anand (Photo/@abhishekanand6527)

इन दिनों जापान में एशियन गेम्स की चर्चा हो रही है. भारतीय क्रिकेट टीम भी एशियन गेम्स में हिस्सा लेने के लिए जापान गई है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक क्रिकेटर वायरल हो रहा है, जो जापान में क्रिकेट खेलता है. लेकिन रहने वाला बिहार का है. इस क्रिकेटर नाम अभिषेक आनंद है.

वायरल वीडियो में क्या है?
जब अभिषेक आनंद से पूछा गया कि जापान की टीम में बिहारी? तो उन्होंने कहा कि अंडरस्टीमेट कर रहे हो, बिहारी कहां नहीं है? फिर सवाल किया गया कि यहां कैसे पहुंच गए तो उन्होंने कहा कि घर रोहतास जिला है और बिहारी हैं तो बचपन से क्रिकेट खेलने का कीड़ा है ही. जॉब के चक्कर में जापान आए तो क्लब क्रिकेट स्टार्ट किया. क्लब क्रिकेट से नेशनल टीम में आ गया.

जब उनसे पूछा गया कि जापान और इंडिया वाले मैच में किसको सपोर्ट कर रहे हो? इसपर उन्होंने कहा कि ये सब कंट्रोवर्शियल सवाल नहीं पूछना है.

भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे अभिषेक-
अभिषेक आनंद भारत के खिलाफ तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे. जापान ने जिस 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, उसमें अभिषेक आनंद का नाम नहीं है. इसलिए उनको इस मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिलेगा.

कौन हैं अभिषेक आनंद?
अभिषेक आनंद बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं. उनका बचपन से क्रिकेट से जुड़ाव है. उन्होंने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है. उस दौरान भी वो क्रिकेट खेलते थे. वो आईआईटी कानपुर की क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहे. पढ़ाई के बाद वो जापान के टोक्यो चले गए. लेकिन वहां भी वो क्रिकेट से दूर नहीं हुए. वो जॉब के साथ क्लब क्रिकेट खेलना जारी रखा. धीरे-धीरे वो बेहतर प्रदर्शन करने लगे और जापान की नेशनल टीम में जगह बना ली.

अभिषेक का इंटरनेशनल करियर-
अभिषेक आनंद ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ जापान के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अभिषेक अब तक 18 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले चुके हैं. उन्होंने अब तक 275 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 55 रन है. उन्होंने एक विकेट भी लिया है.

ये भी पढ़ें: