Saransh Jain
Saransh Jain
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. अगस्त में होने वाले इस दौरे के दौरान टीम इंडिया 2 टेस्ट मैच खेलेगी. बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. इसमें एक नए चेहरे को मौका मिला है. इसका नाम सारांश जैन है. 33 साल के सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है. इसके अलावा टीम में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है.
टीम इंडिया में किसको मिला मौका-
श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल और दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है. जबकि उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है. विकेट के पीछे की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को दी गई है. इसके अलावा टीम में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन को शामिल किया गया है.
कौन हैं सारांश जैन?
33 साल के सारांश जैन को डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन का इनाम मिला है और उनको टेस्ट टीम में चुना गया है. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 188 विकेट चटका चुके हैं. जबकि रेड बॉल क्रिकेट में उन्होंने 2223 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. सारांश जैन मध्य प्रदेश की टीम की तरफ से खेलते हैं.
सारांश ने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 10 बार 5 विकेट लिए हैं. एक पारी में उन्होंने 6 विकेट लिए थे, ये उनका बेस्ट है.
सारांश के पिता भी क्रिकेटर-
सारांश जैन के पिता भी क्रिकेटर हैं. उनके पिता का नाम सुबोध जैन है. सुबोध जैन रणजी क्रिकेटर रहे हैं. सारांश का जन्म 31 मार्च 1993 को इंदौर में हुआ था. सारांश जैन स्पिनर गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं.
श्रीलंका में प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी टीम इंडिया-
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. टीम इंडिया टेस्ट सीरीज से पहले एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी. 4 दिन का ये प्रैक्टिस मैच 7 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: