scorecardresearch

सूर्य कुमार यादव ने टी20 में छक्के से इंग्लैंड के खिलाफ ही किया था डेब्यू, क्या वैभव सूर्यवंशी को भी मिलेगा मौका?

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं? साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 5 मैचों की टी20 सीरीज में सूर्य कुमार यादव को डेब्यू का मौका मिला था. जिसमें उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया था. सूर्य कुमार ने पहली ही गेंद पर छक्का भी जड़ा था. फैंस को उम्मीद है कि उसी तर्ज पर वैभव सूर्यवंशी को भी इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू का मौका मिलेगा.

Surya Kumar Yadav and Vaibhav Sooryavanshi Surya Kumar Yadav and Vaibhav Sooryavanshi

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज कल यानी एक जुलाई 2026 से हो रहा है. माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल जाएगा. एक ऐसा ही मौका तूफानी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव को भी मिला था, जिसमें उन्होंने टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था. वो टी20 सीरीज भी 5 मैचों की थी. जिसमें सूर्य कुमार यादव ने धमाकेदार आगाज किया था. अब फैंस को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यवंशी को उसी अंदाज में डेब्यू का मौका मिलेगा, जिस तरह से इंग्लैंड के खिलाफ सूर्य कुमार यादव को मिला था.

इंग्लैंड के खिलाफ SKY का टी20 डेब्यू-
सूर्य कुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका इंग्लैंड के खिलाफ ही मिला था. सूर्य कुमार यादव को जिस सीरीज में टी20 में डेब्यू का मौका मिला था, वो सीरीज भी 5 मैचों की थी. उसमें सूर्य कुमार यादव को मौका नहीं मिलने वाला था. लेकिन एक मैच में ईशान किशन चोटिल हो गए. जिसके बाद सूर्य कुमार यादव को मौका दिया गया. इस मैच में सूर्य कुमार ने ऐसी पारी खेली, जिसके बाद उनको टी20 टीम से बाहर रखना टीम मैनेजमेंट के लिए नामुमकिन हो गया.

SKY ने किया था धमाकेदार डेब्यू-
सूर्य कुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका 30 साल की उम्र में मिला था. लेकिन सूर्य कुमार ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया था. ये मुकाबला 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था. इस मैच में ईशान किशन चोटिल हो गए थे. जिसकी वजह से सूर्य कुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था. सूर्य कुमार ने अपनी टी20 करियर की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया था. जोफ्रा आर्चर ने उनको पहली गेंद फेंकी थी. जिसको सूर्य कुमार ने सीमा रेखा के पार भेज दिया था. सूर्य कुमार ने इस पहले मुकाबले में 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इस मैच में सूर्य कुमार यादव ने 31 गेंदों में 57 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे.

इसके बाद सूर्य कुमार यादव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. उनको टी20 का कप्तान बनाया गया. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बनी.

क्या सूर्यवंशी को भी इंग्लैंड के खिलाफ मिलेगा मौका?
जिस तरह से सूर्य कुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था. जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, उसी तरह से वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिलेगा? वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल और श्रीलंका दौरे पर अपनी प्रतिभा का सबूत दे दिया है. जिसकी बदौलत उनको टीम इंडिया में जगह भी मिली. लेकिन आयरलैंड के खिलाफ अब तक उनको 2 मैचों में ड्रेसिंग रूम में ही बैठना पड़ा था. अब फैंस को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में सूर्यवंशी को टीम में जरूर जगह मिलेगी.

ये भी पढ़ें: