Smriti Mandhana
Smriti Mandhana
विमेंस टी20 एशिया कप में टीम इंडिया की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया. दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मंधाना ने ताबड़तोड़ शतक जमाया. इस भारतीय खिलाड़ी ने सिर्फ 64 गेंदों पर 124 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए और 14 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा. स्मृति मंधाना ने मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर की तरफ विमेंस क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.
स्मृति मंधाना की ऐतिहासिक पारी-
हॉन्ग कॉन्ग की टीम के खिलाफ स्मृति मंधाना ने 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के लगाए. इस पारी की बदौलत स्मृति मंधाना ने विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आपको बता दें कि ये रिकॉर्ड पहले टीम इंडिया की बल्लेबाज मिताली राज के नाम दर्ज था. मिताली राज ने विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10868 रन बनाए थे. लेकिन स्मृति मंधाना ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया और 10880 रन बना लिए.
सचिन तेंदुलकर की तरह सबसे ज्यादा रन-
जिस तरह से सचिन तेंदुलकर के नाम मेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, उसी तरह से स्मृति मंधाना के नाम विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया. सचिन ने अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में 664 मैच खेले और 34 हजार 3 सौ 57 रन बनाए. लेकिन आज तक मेंस क्रिकेट में सचिन का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया. इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं. उनके नाम 28359 रन दर्ज हैं.
स्मृति मंधाना ने विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा 19880 रन बनाए हैं. मंधाना ने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों को मिलाकर 302 मैच खेले हैं. मंधाना ने मिताली राज का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मिताली ने साल 2022 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. लेकिन उसके बाद से उनके रिकॉर्ड तक कोई नहीं पहुंच पाया है. अब मंधाना ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा है.
सचिन की तरह सबसे ज्यादा शतक-
मेंस क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने 100 शतक लगाए हैं. उन्होंने टेस्ट मैचों में 51 शतक और वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाए हैं. इस तरह स्मृति मंधाना ने विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. मंधाना अब तक 18 शतक बना चुकी हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम दर्ज था. उन्होंने 17 शतक लगाए हैं. लेकिन मंधाना ने हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ शतक जड़कर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया.
ये भी पढ़ें: