scorecardresearch
Advertisement

Asian Games 2026: 65 किग्रा बॉक्सिंग में परवीन हुडा ने जीता गोल्ड मेडल, पदक तालिका में 6 पायदान पर पहुंचा भारत

एशियाई खेलों में भारत की बॉक्सर परवीन हुडा ने महिला 65 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया है. फाइनल मुकाबले में उन्होंने चीनी ताइपे की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन चेन नियन चेन को 3-2 से मात दी. भारत ने इस दिन कुल सात पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य शामिल हैं. इसके साथ ही प्रतियोगिता में भारत के पदकों की कुल संख्या 73 हो गई है, जिसमें 13 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. पदकों की इस संख्या के साथ भारतीय टीम तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है.