scorecardresearch
Advertisement

Asian Games 2026: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया

एशियन गेम्स में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है. भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही. इससे पहले चीन के हांगझू में आयोजित एशियन गेम्स में भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. इस जीत के साथ भारतीय मेंस हॉकी टीम ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. हॉकी इतिहास में यह पहला मौका है जब भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता. मेंस हॉकी के इस स्वर्ण पदक के साथ भारत के एशियन गेम्स में कुल 21 गोल्ड मेडल हो गए हैं.