scorecardresearch
Advertisement

Commonwealth Games में भारत ने जीते कई मेडल, बॉक्सिंग और जूडो में भी दिखाया जलवा

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. बॉक्सिंग में 60 किलो वर्ग में प्रिया घांगस और 51 किलो वर्ग में साक्षी चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता है. भारतीय मुक्केबाजों ने पांच में से चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं जूडो में 63 किलो महिला वर्ग में उन्नति शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. भारत अब तक 10 गोल्ड, 15 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल समेत कुल 33 मेडल जीतकर मेडल टैली में पांचवें पायदान पर पहुंच गया है.