scorecardresearch
Advertisement

IND VS AFG: Rohit Sharma ने टी20 में लगाया शतक, देखें खेल जगत की बड़ी खबरें

रोहित शर्मा ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ तीसरे T20 मैच के दौरान शतक जमाया. लेकिन इससे पहले हुए एक वाक्ये पर वो सोशल मीडिया में चर्चा में आ गए. दरअसल रोहित ने जब पारी की शुरुआत में रन लिया तो उन्होंने अंपायर वीरेंद्र शर्मा से पूछा कि ये रन उनके खाते में जुड़ा या लेग बाय में. उस वक़्त रोहित अभी शून्य पर थे. साथ ही रोहित ने मज़ाक में कहा कि उनके दो जीरो हो चुके हैं. असल में रोहित पहले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए थे. लेकिन तीसरे मैच में रोहित ने शानदार पारी खेली और शतक जमाया.

Rohit Sharma scored a century during the third T20 match against Afghanistan. he was out for zero in the first two matches. But in the third match, Rohit played a brilliant innings and scored a century.