scorecardresearch
Advertisement

Sports News: भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर जीता जूनियर हॉकी एशिया कप 2026, विश्व कप में बनाई जगह

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को फाइनल में 4-1 से हराकर जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस खिताबी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने जूनियर विश्व कप में भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है. भारतीय जूनियर हॉकी टीम पिछले टूर्नामेंट में भी चैंपियन रही थी और इस बार भी अपने खिताब का सफल बचाव करने में कामयाब रही. इस शानदार जीत के उपलक्ष्य में चैंपियन टीम के प्रत्येक सदस्य को तीन लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को डेढ़ लाख रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया गया है.