scorecardresearch
Advertisement

Indian Women Hockey Team की फॉरवर्ड खिलाड़ी दीपिका ने रचा इतिहास, जीता पोलिग्रास मैजिक स्किल पुरस्कार

भारतीय महिला हॉकी टीम की फॉर्वर्ड खिलाड़ी दीपिका ने इतिहास रच दिया है। दीपिका ने पोलीग्रास मैजिक स्टिल पुरस्कार जीता है। वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। यह पुरस्कार हॉकी में व्यक्तिगत कौशल को मान्यता देने के लिए दिया जाता है, जिसका निर्णय वैश्विक प्रशंसक वोट के माध्यम से होता है। दीपिका को यह सम्मान ऐफ़ आई हेच हॉकी प्रो लीग में नीदरलैंड्स के खिलाफ किए गए शानदार फील्ड गोल के लिए मिला है.