आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए. जवाब में भारत ने विराट कोहली के 84 रनों की मदद से 48.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम योगदान दिया. इस जीत के साथ भारत ने 2023 विश्व कप फाइनल की हार का बदला भी ले लिया. अब 9 तारीख को होने वाले फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका से होगा.