scorecardresearch

IND vs USA: वानखेड़े में टीम इंडिया का जलवा, भारत ने जीत से किया वर्ल्ड कप का आगाज, कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे जीत के हीरो

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से भारत के लिए एक बड़ी और सुखद खबर सामने आई है. टी-20 वर्ल्ड कप के पहले लीग मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार जीत के साथ आगाज किया है. मैच के दौरान भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में अमेरिकी टीम निर्धारित 20 ओवरों में केवल 132 रन ही बना सकी. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान ने कप्तानी पारी खेलते हुए 84 रन बनाए, जो टीम की जीत में निर्णायक साबित हुए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और रन चेस करने में पूरी तरह विफल रही. वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भारत की इस पहली जीत का जमकर जश्न मनाया.