scorecardresearch

World Cup 2023: श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंची कीवी टीम, देखें खेल जगत की बड़ी खबरें

वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया. मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 171 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया. अब लगभग ये तय है कि न्यूज़ीलैंड की टीम ही चौथी सेमीफ़ाइनलिस्ट होगी. हालांकि अभी अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के अपने-अपने मैच बाकी हैं. न्यूज़ीलैंड के अब 10 अंक हैं, तो अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के 8-8 अंक हैं. ऐसे में पाकिस्तान को चमत्कार ही सेमीफ़ाइनल में पहुंचा सकता है.

In a World Cup match, New Zealand team defeated Sri Lanka by 5 wickets. In the match, Sri Lanka, playing first, scored 171 runs, in response to which the New Zealand team achieved this target by losing 5 wickets.