scorecardresearch

AC Purchase Tips: खरीदने जा रहे हैं नया एसी.. तो जान लें इन बातों को.. बिजली का बिल आएगा कम और कूलिंग होगी टनाटन

इन बातों का ध्यान रखने पर आपको बेहतर कूलिंग मिलेगी साथ ही लंबे समय में खर्च और परेशानी की कम होगी.

Air Conditioner Air Conditioner

जैसे-जैसे गर्मी का मौसम नज़दीक आ रहा है, लोगों के जहन में AC खरीदने का ख्याल पैदा होने लगा है. आज के समय में एयर कंडीशनर सिर्फ लग्जरी नहीं बल्कि नेसेसिटी बनता जा रहा है. हालांकि, कई लोग AC खरीदते वक्त कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं. 

आमतौर पर लोग केवल कीमत देखकर फैसला ले लेते हैं. बाद में यही जल्दबाजी परेशानी का कारण बनती है, जब कूलिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलती या बिजली का बिल ज्यादा आने लगता है. इसलिए जरूरी है कि AC खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को अच्छे से समझ लिया जाए.

स्टार रेटिंग से समझें बिजली की खपत
AC खरीदते समय उसकी स्टार रेटिंग पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही तय करती है कि आपका बिजली बिल कितना आएगा. 5-स्टार AC बिजली की खपत कम करता है और लंबे समय में पैसे बचाने में मदद करता है. 

3-स्टार AC की शुरुआती कीमत भले ही कम होती है, लेकिन इसका बिजली खर्च ज्यादा होता है. अगर आप रोजाना AC इस्तेमाल करने वाले हैं, तो 5-स्टार AC लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है.

स्मार्ट फीचर्स और इनवर्टर टेक्नोलॉजी का महत्व
आजकल इनवर्टर AC काफी लोकप्रिय हो चुके हैं, क्योंकि ये कमरे के तापमान के अनुसार अपनी कूलिंग को एडजस्ट करते हैं. इससे बिजली की बचत होती है और कंफर्ट भी बेहतर मिलता है. 

कई नए मॉडल्स में स्मार्ट और AI फीचर्स भी दिए जाते हैं, जो खुद-ब-खुद तापमान को कंट्रोल कर लेते हैं. अगर आप लंबे समय के लिए AC खरीद रहे हैं, तो इन आधुनिक फीचर्स को नजरअंदाज न करें. 

सही टाइप और इंस्टॉलेशन है जरूरी
हर घर के लिए एक ही तरह का AC सही नहीं होता. अगर आपके कमरे में खिड़की की सुविधा है, तो विंडो AC एक अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं, बेहतर कूलिंग और स्टाइलिश लुक के लिए स्प्लिट AC ज्यादा पसंद किया जाता है. 

सिर्फ सही AC चुनना ही काफी नहीं है, उसका सही इंस्टॉलेशन भी उतना ही जरूरी है. कई बार गलत इंस्टॉलेशन की वजह से कूलिंग प्रभावित होती है. इसलिए हमेशा एक्सपर्ट से इंस्टॉलेशन करवाएं और समय-समय पर सर्विसिंग जरूर कराएं.