scorecardresearch

Airtel ₹548 Vs Jio ₹448: जरूरत केवल वॉयस कॉलिंग की, इंटरनेट के लिए 'बिग नो-नो'.. तो एयरटेल और जियो के इन प्लान को चुन सकते हैं आप, वैलिडिटी लगभग 3 महीने की

कई लोगों के साथ होता है, कि उन्हें केवल वॉयस अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान की जरूरत होती है. पर कंपनी ऐसे प्लान में इंटरनेट को जोड़ प्लान की कीमत को बढ़ देती हैं. ऐसे में अगर आप अपने लिए न के बराबर वाले प्लान चाहते हैं, तो जियो और एयरटेल के इन प्लान को चुन सकते हैं.

AI Generated Image AI Generated Image

आज के समय में ज्यादातक लोगों के घर पर वाईफाई मौजूद होता है. तो वहीं ऑफिस में भी काम करते समय वाईफाई होता है. तो किसी भी व्यक्ति को अधिकांश समय के लिए मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसे में उसे नुकसान तब होता है, जब उसे अनलिमिटिड वाले प्लान से फोन रिचार्ज करवाने पड़ते हैं. जिनमें इंटरनेट भी डेली लिमिट के हिसाब से काफी मिलता है. पर वाईफाई से चलते यह उतना इस्तेमाल होता नहीं. ऐसे हालात में लोगों को केवल वॉयस ओनली वाले प्लानस की जरूरत होती है.

वॉयस ओनली वाले प्लान में सिम भी एक्टिव रहती है और कॉलिंग के साथ एसएमएस जैसी जरूरी सुविधा भी मिल जाती हैं. देश की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियां Airtel और Jio ऐसे ही लंबी वैलिडिटी वाले वॉयस प्लान ऑफर करती हैं. ऐसे में आप एयरटेल के ₹548 और जियो के ₹448 प्लान में से किसी एक को चुन सकते हैं, लेकिन सवाल हैं कि आखिर चुना किसे जाए और किसमें ज्यादा फायदा है. तो चलिए दोनों के बीच कंपेरिजन करते हैं.

एयरटेल के प्लान में क्या है खास?

एयरटेल का ₹548 वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी करीब 3 महीने. इस प्लान में पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग मिलती है. इसके अलावा यूजर्स को पूरे 84 दिनों के लिए कुल 900 एसएमएस भी दिए जाते हैं.

बेशक यह प्लास वॉयस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन कंपनी इसमें 7GB डेटा भी देती है. यह डेटा पूरे 84 दिनों के लिए होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर कभी वाईफाई न हो, तो यही डेटा छोटे-मोटे इंटरनेट काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा इस प्लान के साथ Airtel Thanks के तहत Airtel Xstream Play, Apollo 24/7 Circle और कुछ अन्य रिवॉर्ड्स का भी फायदा मिलता है.

जियो के ₹448 वाले प्लान की सेवा

जियो का ₹448 प्रीपेड प्लान भी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान कुल 1000 एसएमएस दिए जाते हैं.

इस प्लान में रोजाना डेटा नहीं मिलता और न ही कोई अलग इंटरनेट डेटा दिया गया है. यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें केवल कॉलिंग और एसएमएस की जरूरत होती है. इसके साथ JioTV और JioAICloud जैसी सेवाओं का एक्सेस भी मिलता है.

दोनों प्लान में क्या है सबसे बड़ा अंतर?

अगर दोनों प्लान की तुलना करें, तो सबसे बड़ा फर्क कीमत और डेटा का है. जियो का प्लान एयरटेल की तुलना में ₹100 सस्ता है और इसमें 100 SMS ज्यादा मिलते हैं. वहीं एयरटेल अपने महंगे प्लान में 7GB डेटा देता है, जो इमरजेंसी के समय काफी काम आ सकता है.

किसे चुनना है फायदेमंद?

अगर आपकी जरूरत सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस है और आप मोबाइल डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो जियो का प्लान बेहतर रहेगा . वहीं अगर आप कभी-कभार इंटरनेट भी इस्तेमाल करते हैं और इमरजेंसी के लिए थोड़ा डेटा अपने पास रखना चाहते हैं, तो एयरटेल का प्लान आपके लिए फायदेमंज साबित होगा.