top smartphones in 2022
top smartphones in 2022
नया साल दस्तक देने वाला है. 2022 से हम सबको काफी उम्मीदें हैं. काफी कुछ नया होने वाला है. नई टेक्नोलॉजी आएगी जिससे हमारी जिंदगी और आसान हो सकती है. इसी कड़ी में कई कंपनियां स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो कि पुराने स्मार्टफोन की तुलना में यकीनन काफी अच्छा होगा. कैमरे से लेकर मेमोरी तक काफी अच्छी होगी.
अगले साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चीपसेट के साथ-साथ पॉवरफुल हार्डवेयर होंगे. कैमरे की क्वालिटी काफी अच्छी होगी. 2022 में लॉन्च होने वाले कई स्मार्टफोन की जानकारी सामने आई है. अगर आप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको पूरी लिस्ट जरूर चेक करनी चाहिए.
Samsung: Galaxy S22 series और Galaxy S21 FE
सैमसंग गैलेक्सी का एस सीरीज एंड्रॉयड फोन के सबसे अच्छे सेट में से एक है. सैमसंग अलगे साल S22 लॉन्च कर सकती है. इसके बारे में यह बताया जा रहा है कि इसमें सारे फीचर अपडेटेड होंगे और फरवरी में यह लॉन्च हो सकता है. इसका कैमरा शानदार होगा.
अगले साल सैमसंग Galaxy S21 FE स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकता है. बताया जा रहा है कि साल की शुरुआत में ही इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग हो सकती है. जो ग्राहक S22 सीरीज पर पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं, उनके लिए यह स्मार्टफोन काफी अच्छा है. 50 हजार के सेगमेंट में सैमसंग का ये स्मार्टफोन वन प्लस और जीओमी को टक्कर दे सकता है.
OnePlus 10 series और OnePlus Nord 2 CE
OnePlus 10 series अगले साल लॉन्च होगी. यह Snapdragon 8 Gen 1 chip से लगा होगा. साथ ही इसमें फ्रंट और बैक कैमरे की क्वालिटी काफी अच्छी होगी. इसका स्क्रीन QHD होगा. वन प्लस अगले साल OnePlus Nord 2 CE भी लॉन्च कर सकता है. बताया जा रहा है कि फरवरी में इसकी लॉन्चिंग होगी. ये स्मार्टफोन OnePlus Nord CE का स्थान लेगा जो अभी भी भारत में सबसे किफायती वनप्लस फोन है.
Apple iPhone 14 series
iPhone 13 के बाद एप्पल अब iPhone 14 पर काम कर रहा है. हालांकि, इसकी लॉन्चिंग में अभी लंबा वक्त है. इस साल iPhone 13 लॉन्च हुआ था. iPhone 14 में नया पंच होल फ्रंट कैमरा के साथ-साथ कई नए फीचर्स हो सकते हैं.