scorecardresearch

वर्क फ्रॉम होम करने वालों की मौज! 50 हजार से कम कीमत में मिल रहे 5 बेहतरीन लैपटॉप, बैटरी बैकअप भी है जबरदस्त

50 हजार रुपये के बजट में आप एक अच्छा लैपटॉप खरीद सकते हैं, जिसमें शानदार फीचर्स के साथ लंबा बैटरी बैकअप भी मिले. अगर आप घर से काम करने के लिए लैपटॉप तलाश रहे हैं तो HP, Acer, Lenovo और ASUS जैसे भरोसेमंद ब्रांड्स के मॉडल चुन सकते हैं.

Advertisement
AI Generated Image AI Generated Image

आज के समय में लैपटॉप ऑफिस और पढ़ाई के साथ-साथ घर से काम करने के लिए भी जरूरी हो गया है. अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम करते हैं या फ्रीलांसिंग का काम करते हैं तो अच्छा लैपटॉप होना जरूरी है. लेकिन कम बजट के कारण कई लोग बेहतर लैपटॉप नहीं खरीद पाते. अच्छी बात यह है कि अब 50 हजार रुपये से कम कीमत में भी कई अच्छे लैपटॉप मिल रहे हैं. इनमें शानदार प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर मिलते हैं. 

ASUS Vivobook Go 15 (2026)

ASUS का यह लैपटॉप ऑफिस के काम, ईमेल भेजने और इंटरनेट चलाने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें 15.6 इंच की फुल HD स्क्रीन, AMD Ryzen 3 प्रोसेसर, 8GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है. इसकी खास बात बैकलिट कीबोर्ड और फास्ट चार्जिंग है. इसे 49 मिनट में 60 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. इसकी कीमत करीब 49,990 रुपये है.

Primebook 3 Max (2026)

अगर आपको लंबी बैटरी वाला लैपटॉप चाहिए तो Primebook 3 Max देख सकते हैं. कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 12 घंटे तक चल सकती है. इसमें 15.6 इंच की एंटी-ग्लेयर स्क्रीन और MediaTek Genio 720 प्रोसेसर मिलता है. इसमें 128GB स्टोरेज और दो स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं. इसकी कीमत करीब 33,990 रुपये है.

Acer Aspire Lite

Acer Aspire Lite में 13वीं पीढ़ी का Intel Core i3 प्रोसेसर मिलता है. इसमें 15.6 इंच की स्क्रीन और 512GB स्टोरेज दी गई है. इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. वीडियो कॉल के लिए इसमें HD कैमरा और नॉइस कम करने वाला माइक्रोफोन मिलता है. इसकी बैटरी करीब 8 घंटे चल सकती है. कीमत लगभग 46,990 रुपये है.

HP 15 AMD Ryzen 3 7320U

HP का यह लैपटॉप ऑफिस और रोजाना के काम के लिए अच्छा विकल्प है. इसमें 15.6 इंच की एंटी-ग्लेयर स्क्रीन, Ryzen 3 प्रोसेसर और 512GB स्टोरेज मिलती है. इसकी बैटरी करीब 10.5 घंटे तक चल सकती है. खास बात यह है कि 45 मिनट में बैटरी 50 फीसदी तक चार्ज हो जाती है. इसकी कीमत करीब 47,680 रुपये है.

Lenovo V15 G4

लंबी बैटरी लाइफ के मामले में Lenovo का यह लैपटॉप अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें AMD Athlon Silver 7120U प्रोसेसर और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है. कंपनी के अनुसार, इसकी बैटरी 15 घंटे तक चल सकती है. इसमें HD वेबकैम के साथ प्राइवेसी शटर भी मिलता है. इसकी कीमत करीब 44,990 रुपये है.