OG thar
OG thar
महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 3-डोर SUV Thar को बड़ा अपडेट देते हुए Thar OG नाम से लॉन्च किया है. नई थार देखने में पहले जैसी ही नजर आती है, लेकिन इसके अंदर कई बड़े मैकेनिकल बदलाव किए गए हैं. कंपनी ने इंजन, चेसिस और सस्पेंशन से लेकर स्टीयरिंग और ऑफ-रोडिंग सिस्टम तक पर काम किया है. इसकी शुरुआती कीमत 10.32 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 17.75 लाख रुपये तक जाती है. नई Thar OG की डिलीवरी 11 अक्टूबर से शुरू होगी. तो चलिए आपको बताते हैं कि नई Thar OG, पुरानी Thar से कितनी अलग है.
तीन वेरिएंट और तीन इंजन का ऑप्शन
Thar OG को LXT, AXT और ZXT तीन वेरिएंट में पेश किया गया है. इसमें तीन इंजन का ऑप्शन मिलता है. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव में से चुनाव कर सकते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख से 17.75 लाख रुपये के बीच है.
नया प्लेटफॉर्म और बेहतर सस्पेंशन
नई Thar OG को महिंद्रा के M Glyde 4G प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. यही प्लेटफॉर्म Thar Roxx में भी इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के मुताबिक नया प्लेटफॉर्म ज्यादा मजबूत है और इससे सड़क पर SUV के कंट्रोल के साथ ऑफ-रोडिंग क्षमता भी बेहतर होती है. इसके पीछे अब Penta-link सस्पेंशन और Watts Link दिया गया है. यह सेटअप Thar Roxx और Scorpio-N में भी मिलता है. इसके अलावा इसमें DAVINCI डैम्पिंग टेक्नोलॉजी दी गई है. इसका FDD सिस्टम सड़क की स्थिति के हिसाब से डैम्पिंग को बदलता है, जिससे खराब रास्तों पर सफर ज्यादा आरामदायक हो सकता है.
ज्यादा पावरफुल हुआ 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन
Thar OG में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं. 2.0 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन अब 160 bhp और 330 Nm का टॉर्क देता है. 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन 150 bhp और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन 116 bhp और 300 Nm का टॉर्क देता है.
पहली बार इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग
नई थार में पहली बार इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दी गई है. पहले इसमें हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग मिलती थी. नई स्टीयरिंग से खासकर कम स्पीड पर गाड़ी मोड़ना और पार्किंग करना आसान हो सकता है.
6 एयरबैग और नए ऑफ-रोडिंग फीचर्स
सेफ्टी के लिए Thar OG में आगे और पीछे बैठने वालों के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं. पूरी रेंज में चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं. टॉप ZXT वेरिएंट में TPMS और रियर-व्यू कैमरा भी दिया गया है. ऑफ-रोडिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ Snow, Sand और Mud टेरेन मोड मिलते हैं. इसके अलावा Zip और Zoom ड्राइव मोड भी दिए गए हैं.
पहली बार Thar में मिलेंगे 19-इंच के व्हील
नई Thar OG में चौड़ा ट्रैक, नए फ्रंट-रियर बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. टॉप वेरिएंट में 19-इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे, जो अब तक किसी Thar में दिए गए सबसे बड़े व्हील हैं.
ये भी पढ़ें: