AI Generated Image
AI Generated Image
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से हमारी जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है. मोबाइल फोन, ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग, पढ़ाई, अस्पताल, खेती और ऑफिस जैसे लगभग हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल हो रहा है. आने वाले वर्षों में ऐसी नौकरियों की मांग बढ़ेगी, जिनमें AI की समझ रखने वाले लोगों को पहले चुका जाएगा. यही वजह है कि अब AI सीखना केवल आईटी सेक्टर के लोगों के लिए नहीं, बल्कि हर छात्र, कर्मचारी और आम नागरिक के लिए भी जरूरी होता जा रहा है.
अगर आप AI सीखना चाहते हैं, लेकिन महंगे कोर्स की वजह से शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने IndiaAI Mission के तहत YUVA AI नाम से एक मुफ्त ऑनलाइन AI कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स का मकसद देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को AI की बेसिक नोलेज देना और उन्हें फ्यूचर के लिए तैयार करना है.
इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शामिल होने के लिए AI का पहले से कोई एक्सपीरियंस होना जरूरी नहीं है. कोई भी भारतीय नागरिक, चाहे वह छात्र हो, नौकरीपेशा हो, सरकारी कर्मचारी हो या किसी अन्य सेक्टर से जुड़ा हो, इस कोर्स में हिस्सा ले सकता है. यानी AI सीखने की शुरुआत करने वालों के लिए यह एक अच्छा अवसर है.
कोर्स में AI की बेसिक नोलेज, इसके इस्तेमाल और रोजमर्रा की जिंदगी में इसकी भूमिका को समझाया गया है. इसे इस तरह तैयार किया गया है कि नए सीखने वालों को भी इसे समझने में परेशानी न हो. कोर्स पूरा करने के बाद सरकार की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिसे फ्यूचर में स्किल प्रोफाइल और नौकरी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
इस मुफ्त AI कोर्स के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. उम्मीदवार सरकार की मदद से चल रहे FutureSkills Prime और iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद कोर्स शुरू किया जा सकता है और अपनी जरूरत के अनुसार इसे पूरा किया जा सकता है.
AI अब फ्यूचर की तकनीक नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है. आने वाले समय में लगभग हर सेक्टर में AI का इस्तेमाल और बढ़ेगा. ऐसे में इसकी शुरुआती जानकारी भी आपको दूसरों से आगे रख सकती है. अगर सरकार मुफ्त में AI सीखने और सर्टिफिकेट पाने का मौका दे रही है, तो इसका फायदा उठाकर आप अपनी स्किल्स को मजबूत बना सकते हैं और फ्यूचर को स्ट्रॉन्ग कर सकते हैं.