scorecardresearch

Online Driving License Renew: नहीं मिल रहा ऑफिस से समय, लेकिन लाइसेंस रिन्यू है जरूरी.. तो इन स्टेप्स को करें फॉलो

ड्राइविंग लाइसें को रिन्यू करवाना कई लोगों को समय की बर्बादी के बराबर लगता है, क्योंकि इस प्रक्रिया में आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ते हैं. जिसमें काफी समय लग जाता है. लेकिन रिन्यू की प्रक्रिया को आप घर बैठे भी कर सकते हैं.

AI Generated Image AI Generated Image

अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस साल 2026 में एक्सपायर होने वाला है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराने की प्रोसेस पहले के मुकाबले काफी आसान हो चुकी है. अब आप कई जरूरी काम घर बैठे ऑनलाइन तरीके से पूरे कर सकते हैं. ड्राइविंग के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना बेहद जरूरी है, ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि वह एक्सपायर न हो गया हो. यदि वह एक्सपायर हो चुका है या होने वाला है, तो समय रहते इसे रिन्यू करवा लेना चाहिए.

कितने समय तक रहता है डीएल वैलिड?
प्राइवेट ड्राइविंग लाइसेंस आमतौर पर जारी होने की तारीख से 20 साल तक या फिर डीएल होल्डर की उम्र 40 से 50 साल होने तक वैलिड माना जाता है. वहीं कमर्शियल वाहन चलाने वालों के लिए लाइसेंस को हर 3 से 5 साल में रिन्यू कराना पड़ता है.

आप डीएल को एक्सपायरी डेट से एक साल पहले ही रिन्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं. अगर लाइसेंस एक्सपायर हो भी जाता है, तो सरकार की तरफ से 30 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाता है, जिसमें कोई जुर्माना नहीं लगता. लेकिन इसके बाद आवेदन करने पर लेट फीस देनी पड़ सकती है. अगर लाइसेंस 5 साल से ज्यादा समय तक एक्सपायर रहता है, तो दोबारा ड्राइविंग टेस्ट देना पड़ सकता है.

घर बैठे कैसे कराएं डीएल रिन्यू?
घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने का सबसे आसान तरीका ऑनलाइन प्रोसेस है. इसके लिए सारथी परिवहन पोर्टल इस्तेमाल किया जाता है. पोर्टल पर जाकर सबसे पहले आपको अपना राज्य चुनना होगा. इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस सेक्शन में जाकर रिन्यूवल ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड भरना होगा. इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. साथ ही पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

कैसे होगी फीस जमा?
ऑनलाइन आवेदन पूरा होने के बाद आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या डेबिट-क्रेडिट कार्ड के जरिए फीस जमा कर सकते हैं. कुछ मामलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन या डॉक्यूमेंट जांच के लिए नजदीकी आरटीओ में अपॉइंटमेंट लेना पड़ सकता है. तय तारीख पर ओरिजिनल दस्तावेज लेकर आरटीओ पहुंचना जरूरी होगा. आवेदन सबमिट होने के बाद आप आवेदन नंबर की मदद से अपने डीएल रिन्यू का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं. रिन्यू किया गया स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस आमतौर पर 15 से 30 दिनों के भीतर डाक के जरिए आपके घर पहुंच जाता है.