scorecardresearch

Aadhaar Card Number: आधार कार्ड का नंबर भूल गए हैं तो कैसे इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं हासिल?

अगर आपका आधार कार्ड खो गया है और आपको आधार कार्ड नंबर भी याद नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और जरूरी जानकारी भरकर आधार नंबर हासिल कर सकते हैं. अगर मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है तो आप आधार नामांकन केंद्र जाकर आधार कार्ड नंबर हासिल कर सकते हैं.

Aadhaar Card Aadhaar Card

आधार कार्ड आजकल पहचान का जरूरी हिस्सा बन गया है. हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है. ऐसे में अगर अचानक आधार कार्ड खो जाए और आपको अपना आधार कार्ड नंबर याद नहीं है तो क्या होगा? ये जानना जरूरी है कि अगर कार्ड खो जाए तो आधार कार्ड नंबर कैसे पा सकते हैं. आप इसे ऑनलाइन घर बैठे हासिल कर सकते हैं. चलिए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं.

कैसे पाएं ऑनलाइन आधार कार्ड नंबर?
अगर आधार कार्ड खो गया है और आपको अपना आधार कार्ड नंबर याद नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे और आपका आधार कार्ड नंबर आपके पास होगा. चलिए पूरा प्रोसेस बताते हैं. 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
  • इस पेज पर आपको आधार कार्ड में दर्ज नाम, मोबाइल नंबर और फिर कैप्चा दाखिल करना होगा.
  • इसके बाद Send OTP पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपके फोन पर ओटीपी जाएगा, इसके बाद ओटीपी को भरकर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद आपके सामने आधार कार्ड की सारी जानकारी होगी.
  • आप अपने आधार कार्ड को डाउनलोड भी कर सकते हैं. यह सुविधा पूरी तरह से फ्री है.

अगर आधार सो मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो?
अगर आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. इसके बावजूद भी आप आधार कार्ड नंबर हासिल कर सकते हैं. चलिए पूरी प्रोसेस बताते हैं.

  • इसके लिए आप आधार नामांकन केंद्र जा सकते हैं या UIDAI हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
  • आधार नामांकन केंद्र पर जाकर आप जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ अनिवार्य जानकारी देनी होगी.
  • आपकी दी गई जानकारी और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का मिलान हो जाता है तो आपको ई-आधार कार्ड का एक प्रिंट मिल जाएगा.
  • अगर आधार नामांकन केंद्र नहीं जाना चाहते हैं तो आप UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करें और मदद लें.

ये भी पढ़ें: