Mobile Internet Data
Mobile Internet Data
आज के दौर में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. चाहे सोशल मीडिया चलाना हो, ऑनलाइन पढ़ाई करनी हो या वीडियो कॉल करनी हो, हर काम के लिए मोबाइल डेटा की जरूरत पड़ती है. लेकिन कई लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका डेटा पैक बहुत जल्दी खत्म हो जाता है. खासकर 1GB या 1.5GB प्रतिदिन वाले प्लान इस्तेमाल करने वालों को अक्सर दिन खत्म होने से पहले ही डेटा खत्म होने की चिंता सताने लगती है. अच्छी बात यह है कि फोन में मौजूद कुछ आसान सेटिंग्स को बदलकर डेटा की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं वे चार जरूरी सेटिंग्स जिनकी मदद से आप अपने इंटरनेट डेटा की बचत कर सकते हैं.
Background Data को करें बंद
कई मोबाइल ऐप्स ऐसे होते हैं जो फोन का इस्तेमाल न होने पर भी बैकग्राउंड में इंटरनेट का उपयोग करते रहते हैं. इससे डेटा तेजी से खर्च होता है. इसे रोकने के लिए फोन की सेटिंग में जाकर Background Data या Background App Refresh का विकल्प बंद कर दें. ऐसा करने से केवल वही ऐप इंटरनेट इस्तेमाल करेंगे जिन्हें आप खुद खोलेंगे.
Data Saver Mode को करें ऑन
Android और iPhone दोनों में Data Saver या Low Data Mode का फीचर दिया जाता है. इस फीचर को चालू करने पर फोन गैरजरूरी डेटा खपत को अपने आप कम कर देता है. इसके कारण बैकग्राउंड सिंक सीमित हो जाता है और ऐप्स अपने आप अपडेट नहीं होते. इससे डेटा लंबे समय तक चलता है.
Auto App Update रखें नियंत्रित
Google Play Store और App Store कई बार बैकग्राउंड में ऐप्स अपडेट करते रहते हैं. बड़े अपडेट्स कुछ ही मिनटों में काफी डेटा खर्च कर सकते हैं. इसलिए Auto Update Apps को केवल Wi-Fi पर अपडेट होने के लिए सेट करें.
इन आसान सेटिंग्स को अपनाकर आप अपने मोबाइल डेटा की खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं. कई बार समस्या छोटे डेटा प्लान की नहीं बल्कि फोन की गलत सेटिंग्स की होती है. थोड़ी सी सावधानी और सही सेटिंग्स के साथ आप पूरे दिन आराम से इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: