WhatsApp new Bubble Feature
WhatsApp new Bubble Feature
WhatsApp अपने एंड्राइड यूजर्स के लिए एक नया और बेहद आसान फीचर लाने की तैयारी में है. अब नोटिफिकेशन सीधे फ्लोटिंग बबल के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिससे यूजर्स बिना ऐप खोले ही मैसेज पढ़ कर उसका जवाब दे सकेंगे.
बबल नोटिफिकेशन फीचर ऐसे करेगा काम
यह नया फीचर कुछ हद तक फेसबुक मैसेंजर के चैट हेड्स जैसा होगा. जैसे ही वॉट्सऐप पर कोई नया मैसेज आएगा, स्क्रीन पर फेसबुक मैसेंजर पॉप अप की तरह, वॉट्सऐप का एक छोटा बबल स्क्रिन पर दिखाई देगा. बबल पर उस इंसान का नाम होगा, जिसने आपको मैसेज किया होगा.
इस बबल पर टैप करते ही चैट की छोटी विंडो खुल जाएगी, जहां से आप तुरंत रिप्लाई कर पाएंगे. इसके लिए बार-बार आपको वॉट्सऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
मल्टीटास्किंग होगी आसान
इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप फोन पर कोई दूसरा काम कर रहे हैं, जैसे वीडियो देखना, नोट्स पढ़ना या सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, तब भी मैसेज का जवाब तुरंत दे सकेंगे. यानि अब चैट के लिए बार-बार ऐप स्विच करने की झंझट खत्म हो जाएगी. लंबे समय से वॉट्सऐप यूजर्स ऐसे आसान नोटिफिकेशन सिस्टम की मांग कंपनी से कर रहे थे.
फिलहाल टेस्टिंग में है फीचर
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर अभी एंड्राइड बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है. फिलहाल इसे सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं जाएगा, लेकिन आने वाले ऐप के अपडेट्स में यह धीरे-धीरे रोलआउट हो सकता है.
यह अपडेट खासकर उन लोगों के लिए काफी काम का साबित होगा जो लगातार मैसेजिंग करते हैं. इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि चैटिंग का अनुभव भी ज्यादा स्मूद और फास्ट हो जाएगा.
ये भी पढ़ें