Income Tax raid
Income Tax raid
Income Tax Raid on Chinese Mobile Companies: देशभर में चीनी मोबाइल कंपनियां पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग (Income Tax) विभाग छापेमारी कर रहा है. मंगलवार को प्रमुख चीनी मोबाइल कंपनियों पर आईटी ने रेड की है. सूत्रों के अनुसार, इनमें ओप्पो (Oppo), शाओमी (Xiaomi) और वन प्लस (OnePlus) सहित प्रमुख मोबाइल कंपनियां शामिल हैं.
एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, ग्रेटर नोएडा, कोलकाता, गुवाहाटी, इंदौर और कुछ अन्य जगहों पर छापेमारी जारी है. सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इस सर्च ऑपरेशन में कुछ फिनटेक कंपनियां भी शामिल हैं. इन कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) को भी इस सर्च ऑपरेशन में शामिल किया गया है और फिलहाल इनसे आयकर अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.
आयकर विभाग को मिली थी टैक्स चोरी की जानकारी
दरअसल, इन चीनी मोबाइल फर्मों द्वारा भारी टैक्स चोरी के खुफिया जानकारी आयकर विभाग को मिली थी, जिसके बाद ये सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. वे लंबे समय से रडार पर थे और जब आयकर विभाग को टैक्स चोरी की पुख्ता जानकारी मिली तो इन कंपनियों पर छापेमारी की गई. हालांकि, ये तलाशी अभी भी चल रही है इसलिए इसके बारे में अधिकारियों द्वारा ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है. लेकिन, टैक्स चोरी का सबूत देने वाले डिजिटल डेटा विभाग को मिल गया है.
इससे पहले चीनी टेलीकॉम कंपनी पर भी की गयी थी छापेमारी
इससे पहले अगस्त में, ZTE की भी तलाशी की गई थी. ये टेलीकॉम कंपनी चीनी सरकार की देख-रेख में आती है. कंपनी के कॉर्पोरेट ऑफिस, फॉरेन डायरेक्टर के आवास, कंपनी सचिव के आवास, अकॉउंट पर्सन और कंपनी के कैश हैंडलर सहित जेडटीई के कुल पांच कैंपस की तलाशी ली गई थी. जेडटीई पर हुई इस रेड में पता चला था कि कंपनी बिल प्रॉफिट में हेर-फेर कर रही है. कंपनी ने कई सालों से फर्जी बिल दिखा रही थी.
ये भी पढ़ें