scorecardresearch

iPhone 17 खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कीमत में सीधे 17 हजार रुपए की बढ़ोतरी, 82,900 वाला फोन अब 99,900 रुपए में मिलेगा

Apple के नए iPhone लॉन्च होने के बाद आमतौर पर कंपनी के पुराने मॉडल्स की कीमत कम हो जाती थी. यानी नया फोन बाजार में आते ही पुराने iPhone खरीदने वाले ग्राहकों को कुछ राहत मिलती थी. लेकिन इस बार तस्वीर पूरी तरह अलग है. नए मॉडल आने के बाद पुराने iPhone की कीमत घटने के बजाय बढ़ गई है.

Advertisement
iPhone 17 iPhone 17
हाइलाइट्स
  • नया iPhone आते ही पुराने मॉडल सस्ते होने की बजाय महंगा

  • iPhone 17 की कीमत 17 हजार रुपए बढ़ी

  • 82,900 वाला फोन अब 99,900 रुपए का

Apple ने iPhone 17 की कीमत में बड़ा इजाफा कर दिया है. भारत में जिस iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत 82,900 रुपए थी, अब उसके लिए 99,900 रुपए चुकाने होंगे. यानी फोन की कीमत सीधे 17 हजार रुपए बढ़ गई है. वहीं, 512GB मॉडल की कीमत अब 1,24,900 रुपए हो गई है. खास बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद फोन के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नए iPhone के आने के बाद आमतौर पर घटती है पुरानी कीमत
आमतौर पर Apple जब नई iPhone सीरीज लॉन्च करता है तो पुराने मॉडल की कीमत कम कर देता है. लेकिन इस बार मामला उल्टा है. नई सीरीज आने के बाद भी iPhone 17 की कीमत घटने के बजाय बढ़ गई. इसकी वजह यह है कि इस बार Apple ने नया सामान्य यानी स्टैंडर्ड iPhone मॉडल पेश नहीं किया. ऐसे में iPhone 17 अभी भी कंपनी का नया सामान्य iPhone बना हुआ है.

82,900 वाला iPhone अब 99,900 रुपए का
iPhone 17 के 256GB मॉडल को भारत में 82,900 रुपए में लॉन्च किया गया था. अब इसकी कीमत 99,900 रुपए हो गई है. यानी ग्राहक को पहले के मुकाबले 17 हजार रुपए ज्यादा देने होंगे. 512GB मॉडल की कीमत भी बढ़कर 1,24,900 रुपए हो गई है. यानी अब iPhone 17 का बेस मॉडल ही 1 लाख रुपए के बेहद करीब पहुंच गया है.

iPhone 17 price increase

सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, दूसरे मॉडल भी महंगे
Apple ने सिर्फ iPhone 17 की कीमत नहीं बढ़ाई है. कंपनी के कई दूसरे मौजूदा मॉडल भी महंगे हो गए हैं. iPhone 17e की कीमत 64,900 रुपए से बढ़कर 79,900 रुपए हो गई है. यानी इसमें 15 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है. iPhone 16 अब 89,900 रुपए में मिल रहा है. वहीं iPhone Air की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है. इसकी कीमत 1,19,900 रुपए से बढ़कर 1,49,900 रुपए हो गई है.

आखिर कीमत क्यों बढ़ाई गई?
कीमत बढ़ने की एक बड़ी वजह मेमोरी और RAM की बढ़ती मांग को माना जा रहा है. मोबाइल फोन में डेटा रखने और फोन को तेजी से चलाने के लिए मेमोरी की जरूरत होती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ दुनियाभर में बड़े डेटा सेंटर और कंपनियां भारी मात्रा में मेमोरी खरीद रही हैं. इससे मेमोरी की मांग बढ़ी है और कीमतों पर भी असर पड़ा है. इसका असर सिर्फ Apple पर नहीं पड़ा है. Android फोन की कीमतों में भी मेमोरी की बढ़ती लागत के कारण बदलाव देखने को मिल रहा है.

iPhone 17 में मिलते हैं ये फीचर्स
कीमत बढ़ने के बाद भी iPhone 17 के फीचर्स वही हैं. फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें Always-On Display और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 दिया गया है. फोन में Apple का A19 चिपसेट मिलता है, जिसे कंपनी ने AI फीचर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है. कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का मुख्य कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Apple के मुताबिक iPhone 17 एक बार चार्ज होने पर 30 घंटे तक वीडियो चला सकता है. यानी कीमत बढ़ गई है, लेकिन फोन के हार्डवेयर और फीचर्स में इस कीमत बढ़ोतरी के साथ कोई नया बदलाव नहीं किया गया है.