iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro
Apple की नई iPhone 17 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल iPhone 17 Pro Max खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की है. फोन खरीदने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी कीमत कम है और कहां से खरीदने पर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं. फिलहाल Flipkart और Amazon दोनों पर iPhone 17 Pro Max 256GB स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है, लेकिन दोनों की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आपके लिए iPhone 17 Pro Max कहां से खरीदना ज्यादा बेहतर होगा.
Flipkart पर मिल रहा ज्यादा फायदा
Flipkart पर iPhone 17 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 5 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 1,42,900 रुपये में बेचा जा रहा है. इसके साथ कई आकर्षक बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं. ग्राहकों को SBI और Axis Bank कार्ड पर 6,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है. वहीं HDFC Bank कार्ड पर 3,250 रुपये और ICICI Bank कार्ड पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इन ऑफर्स का लाभ लेने पर फोन की कीमत और भी कम हो सकती है.
Amazon पर कितनी है कीमत?
Amazon पर फिलहाल iPhone 17 Pro Max 256GB वेरिएंट पर कोई सीधा डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. यहां यह फोन 1,49,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. हालांकि Amazon भी कुछ बैंक ऑफर दे रहा है. SBI, ICICI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड धारकों को 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. बैंक ऑफर के बाद भी फोन की कीमत लगभग 1,45,900 रुपये पड़ती है, जो Flipkart की तुलना में अधिक है.
कहां से खरीदना रहेगा फायदेमंद?
कीमत और बैंक ऑफर्स की तुलना करें तो फिलहाल Flipkart पर iPhone 17 Pro Max खरीदना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां शुरुआती कीमत ही Amazon से 7,000 रुपये कम है और बैंक ऑफर्स का लाभ लेने पर बचत और बढ़ सकती है.
iPhone 17 Pro Max के फीचर्स की खासियत
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. फोन में Apple का नया A19 Pro Bionic प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है. डिवाइस को ज्यादा गर्म होने से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया है. फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरे दिए गए हैं, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 18 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मौजूद है.
ये भी पढ़ें: