scorecardresearch

Kedarnath Helicopter Booking Scam: केदारनाथ हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर कहीं आपसे भी न हो जाए ठगी! जानिए कैसे काम कर रहा ये ठगी नेटवर्क, कैसे बचें ऐसे फ्रॉड से?

Kedarnath Helicopter Booking Scam: महिला ने पुलिस को बताया कि वह केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस सर्च कर रही थी. इसी दौरान उसे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज मिला, जिसमें सस्ती और जल्दी बुकिंग का ऑफर दिया गया था.

Kedarnath Helicopter Booking Scam Kedarnath Helicopter Booking Scam
हाइलाइट्स
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग करें

  • इंस्टाग्राम पर ऑफर देख महिला ने किए 54 हजार ट्रांसफर

चारधाम यात्रा का सीजन शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है और इसी के साथ बढ़ जाते हैं ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी. महाराष्ट्र के ठाणे की एक 34 वर्षीय महिला के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है. केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर महिला से 54 हजार रुपये की ठगी कर ली गई.

कैसे हुआ हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर फ्रॉड?
महिला ने पुलिस को बताया कि वह केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस सर्च कर रही थी. इसी दौरान उसे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज मिला, जिसमें सस्ती और जल्दी बुकिंग का ऑफर दिया गया था.

मैसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद एक व्यक्ति ने खुद को ट्रैवल एजेंट बताया और कुल रकम का 50% एडवांस मांगा. महिला ने भरोसा कर 54 हजार रुपये Himalaya Tour नाम के बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए.

पैसे भेजने के बाद न तो बुकिंग कन्फर्म हुई और न ही रकम वापस मिली. इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

ऐसे काम करता है यह स्कैम
यह एक सुनियोजित ऑनलाइन फ्रॉड है, जिसमें ठग सोशल मीडिया और गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं.

  • इंस्टाग्राम/फेसबुक पर फर्जी पेज बनाते हैं.

  • सस्ती और तुरंत बुकिंग का लालच देते हैं.

  • खुद को अधिकृत ट्रैवल एजेंट बताते हैं.

  • एडवांस पेमेंट की मांग करते हैं.

  • पैसे मिलते ही कॉन्टैक्ट तोड़ देते हैं.

  • कई बार ये फर्जी वेबसाइट भी बना लेते हैं, जो असली जैसी दिखती हैं.

इनके जाल में क्यों फंस जाते हैं लोग?

  • चारधाम यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर बुकिंग की डिमांड बहुत ज्यादा होती है. 

  • लोग जल्दी कन्फर्म टिकट चाहते हैं.

  • सस्ते ऑफर देखकर आकर्षित हो जाते हैं.

  • आधिकारिक वेबसाइट चेक नहीं करते.

  • जल्दबाजी ठगों के लिए मौका बन जाती है.

हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर बढ़ रहे फ्रॉड से रहें सावधान
केदारनाथ यात्रा शुरू होने के साथ ही पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी की है. खासकर हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर हो रही ठगी को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पुलिस ने साफ कहा है कि केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in के जरिए ही करें. इसके अलावा किसी अन्य वेबसाइट, विज्ञापन या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप पर शेयर किए गए लिंक पर भरोसा न करें.

कई फर्जी वेबसाइट और एजेंट सस्ते या तुरंत बुकिंग का लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं. ऐसे किसी भी संदिग्ध प्लेटफॉर्म या लिंक को तुरंत ब्लॉक करें और इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दें. अगर कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है.

कैसे बचें ऐसे फ्रॉड से?

1. केवल आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग करें
केदारनाथ हेलिकॉप्टर बुकिंग के लिए सिर्फ सरकारी या अधिकृत पोर्टल का ही इस्तेमाल करें.

2. सोशल मीडिया ऑफर पर भरोसा न करें
इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप पर मिलने वाले ऑफर अक्सर फर्जी होते हैं.

3. एडवांस पेमेंट से बचें
किसी अनजान व्यक्ति या कंपनी को सीधे पैसे ट्रांसफर न करें.

4. कंपनी की जांच करें
गूगल रिव्यू, वेबसाइट और रजिस्ट्रेशन जरूर चेक करें.

5. कॉल और मैसेज का रिकॉर्ड रखें
अगर कोई धोखाधड़ी हो, तो ये सबूत काम आते हैं.

6. संदेह होने पर तुरंत शिकायत करें
साइबर क्राइम पोर्टल (1930) या नजदीकी पुलिस स्टेशन में तुरंत शिकायत दर्ज कराएं.

ये भी पढ़ें