scorecardresearch

Google: बच सकते हैं डाटा ब्रीच और ठगी से, ऐसे जानें कहां खुला आपका गूगल अकाउंट.. आसानी से कर सकेंगे बंद

डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी और डेटा चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हमारा गूगल अकाउंट सिर्फ ई-मेल तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे बैंकिंग ऐप्स, सोशल मीडिया, फोटो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और कई अन्य सेवाएं जुड़ी होती हैं.

Google Google

आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी और डेटा चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. हमारा गूगल अकाउंट सिर्फ ई-मेल तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे बैंकिंग ऐप्स, सोशल मीडिया, फोटो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और कई अन्य सेवाएं जुड़ी होती हैं. ऐसे में अगर आपका गूगल अकाउंट किसी अनजान डिवाइस में लॉग-इन रह जाए, तो आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है.

अक्सर साइबर कैफे, ऑफिस कंप्यूटर या किसी दोस्त के मोबाइल में ई-मेल चेक करने के बाद लोग लॉग-आउट करना भूल जाते हैं, और यही छोटी लापरवाही बाद में बड़ी समस्या बन सकती है. ऐसे में कैसे आप खुद को वहां न होते हुए भी लॉग आउट कर सकते हैं.

गूगल अकाउंट में जुड़े डिवाइसेज देखें
अच्छी बात यह है कि गूगल अपने यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे अपने अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइसेज को आसानी से देख सकें. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में गूगल अकाउंट खोलें और अपनी ई-मेल आईडी से साइन-इन करें. लॉग-इन करने के बाद आपको लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से आपको 'सिक्योरिटी' पर क्लिक करना होगा.

डिवाइस को तुरंत करें लॉग-आउट
सिक्योरिटी सेक्शन में नीचे स्क्रॉल करने पर आपको 'योर डिवाइस' का विकल्प दिखेगा. यहां उन सभी डिवाइसेज की लिस्ट होगी, जिनमें आपका गूगल अकाउंट लॉग-इन है. अगर लिस्ट में कोई ऐसा डिवाइस नजर आए जिसे आप पहचान नहीं पा रहे हैं, तो उस पर क्लिक करें. इसके बाद 'सिक्योर माय अकाउंट' या 'साइन आउट' जैसे विकल्प पर टैप करें. ऐसा करते ही आपका अकाउंट उस डिवाइस से तुरंत लॉग-आउट हो जाएगा.

वेबसाइट के जरिए भी हटा सकते हैं डिवाइस
अगर आप चाहें तो सीधे वेबसाइट के जरिए भी यह काम कर सकते हैं. इसके लिए किसी भी ब्राउजर में myaccount.google.com ओपन करें. यहां आपकी प्रोफाइल फोटो और ई-मेल आईडी के नीचे 'डिवाइस' का ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक करते ही आपके अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइसेज की जानकारी सामने आ जाएगी. किसी डिवाइस को हटाने के लिए आपसे पासवर्ड डालने को कहा जा सकता है, जिसे भरते ही उस डिवाइस का एक्सेस खत्म हो जाएगा.

थोड़ी सावधानी, बड़ी सुरक्षा
इस तरह कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपने गूगल अकाउंट को काफी हद तक सुरक्षित बना सकते हैं. अगर आपको जरा-सा भी शक है कि आपका अकाउंट किसी और डिवाइस में लॉग-इन हो सकता है, तो देर न करें और तुरंत इन तरीकों की मदद लें. थोड़ी-सी सतर्कता आपको डिजिटल धोखाधड़ी और डेटा चोरी जैसे बड़े खतरों से बचा सकती है.