scorecardresearch

₹10.32 लाख में लॉन्च हुई नई Mahindra Thar OG... 4x4 के बिना ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और दमदार इंजन के साथ मिले ये खास फीचर्स

अब थार खरीदने वालों को 4x4 के बिना भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. नई थार ओजी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये रखी गई है.

Advertisement
Mahindra THAR OG Mahindra THAR OG

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 3-डोर एसयूवी थार का नया मॉडल Thar OG लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसमें सिर्फ नया नाम नहीं दिया, बल्कि इंजन, डिजाइन, केबिन और सेफ्टी फीचर्स में भी कई बदलाव किए हैं. खास बात यह है कि अब थार खरीदने वालों को 4x4 के बिना भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. नई थार ओजी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये रखी गई है.

कीमत और इंजन
थार ओजी के एंट्री लेवल AXT वेरिएंट में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और 87.2kW यानी करीब 116.9 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन LXT और ZXT वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा.

इसके अलावा LXT और ZXT ट्रिम में 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा. 2.2 लीटर डीजल इंजन 150.1 बीएचपी की पावर और 330 एनएम टॉर्क देता है. वहीं 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 159.6 बीएचपी की पावर और 330 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. एसयूवी में नए सस्पेंशन भी दिए गए हैं.

डिजाइन में क्या बदला
Thar OG के फ्रंट लुक को अपडेट किया गया है. इसमें रिडिजाइन ग्रिल, नए एलईडी हेडलैंप और सी-शेप्ड डीआरएल दिए गए हैं. इसमें एलईडी फॉग लैंप भी मिलते हैं, जिनमें इन-बिल्ट कॉर्नरिंग फंक्शन दिया गया है. एसयूवी के फ्रंट और रियर बंपर को भी रिवाइज किया गया है. इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील, नए एलईडी टेल-लैंप और टेलगेट पर OG की ब्रांडिंग मिलती है.

केबिन और सेफ्टी फीचर्स
बता दें कि, इंटीरियर में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन ट्रफल ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री और सेकंड रो में आर्मरेस्ट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि एसयूवी में नॉयस, वाइब्रेशन और हार्शनेस यानी NVH को भी कम किया गया है.

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. कंपनी के मुताबिक, थार ओजी सेगमेंट की पहली कार है जिसमें HPTS एयरबैग सिस्टम मिलता है. इसके अलावा चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, व्हीकल डायनैमिक कंट्रोल और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: