scorecardresearch

New Smartphone Purchase Guide: अगर आपके फोन में भी हो रही ये परेशानी.. तो समय आ गया है थोड़ा पैसा खर्च करने का.. जानें किस समय मिलेगा नया स्मार्टफोन वो भी सस्ते में

अक्सर लोगों के सामने अचानक ऐसी परिस्थिति आ खड़ी होती है, जब उन्हें दूसरे फोन की जरूरत होती है. लेकिन वो फिर भी पुराने फोन से काम चलाते हैं. ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर किस समय नया फोन खरीदना सबसे बेहतर है.

New Smartphone Purchase Guide New Smartphone Purchase Guide

आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग या मैसेजिंग के लिए ही नहीं बचा, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक ऐसा हिस्सा बन चुका है, जिसके बिना कई लोग रह नहीं पाते. ऑनलाइन पेमेंट से लेकर सोशल मीडिया, ऑफिस वर्क, वीडियो कॉलिंग, फोटोग्राफी और एंटरटेनमेंट लगभग हर काम अब स्मार्टफोन पर ही किए जाते हैं.

ऐसे में जब फोन पुराना होने लगता है, तो नया स्मार्टफोन खरीदने का ख्याल मन में बार-बार आना कोई नई बात नहीं. लेकिन हर दिन लॉन्च हो रहे फोन के पीछे बिना सोचे समझे भागना भी समझदारी का फैसला नहीं. नया फोन खरीदते समय आपको अपनी जरूरत के हिसाब से ही फोन का चयन करना चाहिए.

क्यों फोन हो जाता है स्लो?
यदि आपका स्मार्टफोन काफी स्लो हो गया है, बार-बार हैंग करता है या ऐप्स ओपन होने में ज्यादा समय लेता है, तो यह इशारा है कि अब अपग्रेड का समय आ गया है. कई बार पुराने प्रोसेसर और कम रैम की वजह से इन परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लगातार खराब परफॉर्मेंस से न केवल काम प्रभावित होता है बल्कि समय की भी बर्बादी होती है.

बैटरी और कैमरा भी करते हैं फैसले में मदद
स्मार्टफोन की बैटरी टाइम के साथ कमजोर होने लगती है. अगर आपके फोन की बैटरी दिनभर चलने के बजाय कुछ घंटों में ही डिस्चार्ज हो जाती है, और बार-बार चार्जिंग की जरूरत पड़ती है, तो नया फोन लेना फायदे का सौदा हो सकता है. 

इसके अलावा आज के समय में कैमरा भी लोगों की जरूरत बन गया है. सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन के दौर में अच्छी फोटो और वीडियो क्वालिटी बेहद जरूरी हो गई है. यदि आपका कैमरा धुंधली तस्वीरें देता है या नए फीचर्स सपोर्ट नहीं करता, तो अपग्रेड पर विचार किया जा सकता है.

नया स्मार्टफोन लेने का सबसे सही समय
यदि आप कम बजट में बेहतरीन डील चाहते हैं, तो फेस्टिव सीजन सबसे अच्छा समय होता है. दीवाली, न्यू ईयर या बड़े ऑनलाइन सेल इवेंट्स के दौरान भारी डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिलते हैं. वहीं किसी नई स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च के बाद पुराने मॉडल्स की कीमतें कम हो जाती हैं, जिससे कम बजट में अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदा जा सकता है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं.