scorecardresearch

Nothing ला रही है AI Smart Glasses! ChatGPT से लेकर लाइव ट्रांसलेशन तक मिलेंगे ये खास फीचर्स

टेक कंपनी Nothing एक नए गैजेट के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी AI Smart Glasses पर काम कर रही है.

Advertisement
AI Smart Glasses AI Smart Glasses

स्मार्टफोन और ईयरबड्स के बाद अब टेक कंपनी Nothing एक नए गैजेट के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी AI Smart Glasses पर काम कर रही है. खास बात यह है कि इन स्मार्ट चश्मों के दो अलग-अलग मॉडल पेश किए जा सकते हैं. एक मॉडल में म्यूजिक सुनने और फोन कॉल करने जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं, जबकि दूसरा कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ आ सकता है. इसमें ChatGPT का सपोर्ट और रियल-टाइम भाषा ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स मिलने की भी चर्चा है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन स्मार्ट चश्मों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

दो तरह के स्मार्ट चश्मे तैयार कर सकती है कंपनी
Nothing अपने स्मार्ट चश्मों को दो मॉडल में पेश कर सकती है. पहला मॉडल उन लोगों के लिए हो सकता है, जो बिना ईयरफोन लगाए गाने सुनना और फोन पर बात करना चाहते हैं. इसके फ्रेम में ही ऑडियो सिस्टम दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स म्यूजिक और ऑडियोबुक सुन सकेंगे. इस मॉडल में कैमरा मिलने की उम्मीद नहीं है. वहीं, दूसरा मॉडल ज्यादा एडवांस हो सकता है. इसमें ऑडियो के साथ कैमरा और AI से जुड़े फीचर्स भी मिल सकते हैं. इससे यूजर्स को रोजमर्रा के कामों में स्मार्ट चश्मे की मदद लेने का विकल्प मिलेगा.

दूसरे मॉडल में मिल सकता है ChatGPT
Nothing के दूसरे स्मार्ट चश्मे में ChatGPT का सपोर्ट मिलने की चर्चा है. अगर ऐसा होता है, तो यूजर्स चश्मे के जरिए सवाल पूछकर जानकारी हासिल कर सकेंगे. इसके अलावा, कैमरे की मदद से फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने का फीचर भी दिया जा सकता है. इस मॉडल में रियल-टाइम भाषा ट्रांसलेशन की सुविधा मिलने की भी उम्मीद है. इससे दूसरी भाषा बोलने वाले व्यक्ति से बातचीत के दौरान उसकी बात समझने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इन फीचर्स की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Meta और Google से होगा मुकाबला?
अगर Nothing स्मार्ट चश्मे लॉन्च करती है, तो बाजार में उसका मुकाबला Meta जैसी कंपनियों से हो सकता है. Meta के Ray-Ban स्मार्ट ग्लास में कैमरा, ऑडियो और AI फीचर्स मिलते हैं. वहीं, Google और Samsung भी स्मार्ट आईवियर से जुड़ी तकनीक पर काम कर रहे हैं. ऐसे में Nothing के लिए अपने डिजाइन और फीचर्स के जरिए अलग पहचान बनाना अहम होगा.

कब लॉन्च होंगे Nothing के स्मार्ट चश्मे?
फिलहाल Nothing ने इन चश्मों की कीमत, डिजाइन, बैटरी और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. शुरुआती रिपोर्ट्स में इनके 2027 के आसपास लॉन्च होने की संभावना जताई गई है. हालांकि, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में यह देखना होगा कि कंपनी इन स्मार्ट चश्मों को कब पेश करती है और इनमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: