
Royal Enfield Bullet 650 Launched
Royal Enfield Bullet 650 Launched
अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स के दीवाने हैं और लंबे समय से Bullet 650 का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है. रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार अपनी सबसे आइकॉनिक मोटरसाइकिल Bullet को नए और ज्यादा पावरफुल अवतार में लॉन्च कर दिया है. नई Bullet 650 अब पहले से ज्यादा दमदार इंजन, क्लासिक लुक और मॉडर्न फीचर्स के साथ भारतीय सड़कों पर उतर चुकी है. इसकी लॉन्चिंग के बाद बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
मिलेंगे ये कलर ऑप्शन
रॉयल एनफील्ड ने नई Bullet 650 को 3,64,856 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे Cannon Black और Battleship Blue जैसे दो शानदार कलर ऑप्शन में पेश किया है. खास बात यह है कि 28 मई से इसकी बिक्री भी शुरू कर दी गई है. इससे पहले इस बाइक को EICMA 2025 में ग्लोबली शोकेस किया गया था.
क्लासिक डिजाइन में दिखी मॉडर्न झलक
नई Bullet 650 का डिजाइन पूरी तरह क्लासिक रखा गया है, ताकि इसकी पुरानी पहचान बरकरार रहे. बाइक में पारंपरिक टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, हाथ से पेंट की गई गोल्ड पिनस्ट्राइप्स और विंटेज स्टाइल विंग्ड 3D बैजिंग दी गई है. इसके अलावा इसमें कैस्केट माउंटेड एलईडी हेडलैंप और टाइगर आई पायलट लैंप दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं. बाइक में स्टील ट्यूबलर स्पाइन फ्रेम के साथ शोवा सस्पेंशन लगाया गया है. इसमें 120 एमएम फ्रंट ट्रैवल और 112 एमएम रियर हाइड्रोलिक्स मिलते हैं. बेहतर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं.

रॉयल एनफील्ड ने नई Bullet 650 में क्लासिक अंदाज को बनाए रखते हुए मॉडर्न फीचर्स भी जोड़े हैं. इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें फ्यूल लेवल, गियर पोजीशन और ट्रिप मीटर जैसी जानकारियां दिखाई देती हैं. इसके अलावा बाइक में सिग्नेचर बेंच स्टाइल सीट, अपराइट हैंडलबार और आरामदायक राइडिंग पोजीशन दी गई है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा भी काफी आसान हो जाती है.
दमदार इंजन देगा शानदार परफॉर्मेंस
नई Bullet 650 में 650 सीसी का पैरेलल ट्विन एयर और ऑयल कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है. यह इंजन 7250 आरपीएम पर 47.04 पीएस की पावर और 5650 आरपीएम पर 52.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जिससे राइडिंग ज्यादा स्मूथ और पावरफुल बनती है.
ये भी पढ़ें: