scorecardresearch

iPhone 15 vs iPhone 16: मन है आईफोन की लीग में शामिल होने का, पर बजट है थोड़ा कम.. लेकिन फीचर्स भी चाहिए लेटेस्ट, तो जानें कौनसा मॉडल चुनें आप?

2026 का लगभग आधा समय बीत चुका है ऐसे में लोग जो दूसरे फोन की तलाश में है, उनके लिए आईफोन एक अच्छा सौदा साबित हो सकते हैं. लेकिन सवाल है कि क्या आखिर उन्हें आईफोन 15 चुनना चाहिए या आईफोन 16?

AI Generated Image AI Generated Image

भारत में iPhone खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए 2026 एक दिलचस्प साल साबित हो रहा है. जहां एक तरफ iPhone 15 की कीमत लॉन्च के मुकाबले काफी कम हो चुकी है, वहीं दूसरी ओर iPhone 16 भी अब पहले जितना महंगा नहीं रहा. ऑनलाइन सेल, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के चलते दोनों मॉडल्स के बीच कीमत का अंतर पहले की तुलना में काफी कम हो गया है. ऐसे में कई खरीदारों के मन में सवाल है कि क्या पैसे बचाकर iPhone 15 खरीदना सही रहेगा या फिर थोड़ा एक्स्ट्रा खर्च करके iPhone 16 लेना बेहतर फैसला होगा.

स्मार्टफोन खरीदते समय केवल कीमत को देखना हमेशा सही नहीं होता. जब दो प्रीमियम डिवाइसेज के बीच कीमत का अंतर कम हो जाए, तो उनके फीचर्स, परफॉर्मेंस और फ्यूचर में मिलने वाले फायदों का भी ध्यान रखना चाहिए. यही वजह है कि iPhone 15 और iPhone 16 के बीच तुलना अब पहले से ज्यादा अहम हो गई है.

परफॉर्मेंस में iPhone 16 निकला आगे

दोनों फोन डिजाइन और लुक के मामले में काफी हद तक एक जैसे दिखाई देते हैं, लेकिन इनके अंदर मौजूद प्रोसेसर बड़ा अंतर पैदा करते हैं. iPhone 15 में A16 Bionic चिपसेट दिया गया है, जबकि iPhone 16 में नया और ज्यादा शक्तिशाली A18 प्रोसेसर मिलता है.

रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग और गेमिंग में दोनों डिवाइस शानदार प्रदर्शन करते हैं. पर लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और आने वाले नए AI फीचर्स को देखते हुए iPhone 16 फ्यूचर को देखते हुए बेहतर ऑप्शन है.

कैमरा के मामले में दोनों शानदार

फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन्स में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है. इससे हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग का एक्सपीरियंस मिलता है.

iPhone 16 में कैमरा सिस्टम को कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स के साथ पेश किया गया है, लेकिन नॉर्मल यूजर को दोनों फोन्स के कैमरा परफॉर्मेंस में बहुत बड़ा अंतर महसूस नहीं होगा. यदि आप किसी पुराने iPhone या एंड्रॉयड फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, तो दोनों ही डिवाइस कैमरा के मामले में बेहतरीन एक्सपीरियंस देंगे.

आपके लिए कौन-सा iPhone रहेगा सही?

अगर आप कम बजट में Apple इकोसिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं और एक बैलेंस प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो iPhone 15 आज भी बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें ज्यादा ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनकी आम यूजर को जरूरत होती है.

वहीं यदि आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, बेहतर प्रोसेसर, आने वाले AI फीचर्स और लॉन्ग टर्म तक बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iPhone 16 पर थोड़ा एक्स्ट्रा खर्च करना समझदारी होगी.