scorecardresearch

एक ही समय में फ्रंट और बैक दोनों कैमरा से खींच सकेंगे फोटो, Snapchat यूजर्स बना सकेंगे अपनी स्टोरी को और भी कूल

Snapchat यूजर अपने फोटो को और भी कूल बना सकेंगे. इसके लिए ऐप ने एक नया फीचर लॉन्च कर दिया है. इसका नाम है ड्यूल कैमरा. इस नए फीचर की मदद से यूजर्स एक ही समय में फ्रंट और बैक दोनों कैमरा का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Snapchat Snapchat
हाइलाइट्स
  • स्नैपचैट का यह नया फीचर लॉन्च कर दिया गया है

  • इस ऐप का कैमरा दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कैमरा है

आप भी अब स्नैपचैट (Snapchat) पर ड्यूल कैमरा इस्तेमाल कर सकेंगे. जी हां, सोमवार को मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट ने अपना डुअल कैमरा फीचर लॉन्च कर दिया है. स्नैपचैट यूजर्स अब एक ही समय में दो एंगल से फोटो खींच सकते हैं. यूजर्स फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए एक ही समय में फ्रंट और बैक दोनों कैमरों का उपयोग कर सकते हैं. 

बता दें, स्नैपचैट के मुताबिक, इस ऐप का कैमरा दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला कैमरा है. स्नैपचैट का ड्यूल फीचर चार लेआउट के साथ आता है. मैसेजिंग ऐप यूजर कंटेंट बनाना के लिए स्टिकर, म्यूजिक और लेंस जैसे क्रिएटिव टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कौन से यूजर कर सकेंगे नए फीचर का इस्तेमाल?

स्नैपचैट के अनुसार, स्नैपचैट का यह नया फीचर 29 अगस्त, 2022 को आईओएस पर ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है. अगले कुछ महीनों में ये फीचर एंड्रॉइड वालों के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा. स्नैपचैट के लॉग पोस्ट के अनुसार, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone SE, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max सहित iPhone मॉडल वाले इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा, स्नैपचैट पर डुअल कैमरा फीचर अपने यूजर को फ्रंट और बैक कैमरों का एक साथ उपयोग करके कंटेंट को कैप्चर करने की अनुमति देता है.

इस ड्यूल कैमरा का कैसे इस्तेमाल करें?

-स्नैपचैट ऐप खोलें और कैमरा टूलबार में एक नया आइकन दिखाई देगा

-मैसेजिंग ऐप में डुअल कैमरा ऑप्शन शुरू करने के लिए कैमरा स्क्रीन खोलें

-कैमरा टूलबार में डुअल कैमरा आइकन पर टैप करें और स्नैप लेने से पहले अलग-अलग लेआउट इस्तेमाल करें 

-नया फीचर वर्टिकल, हॉरिजॉन्टल, पिक्चर इन पिक्चर और कटआउट सहित चार लेआउट प्रदान करेगा

-स्नैपचैट यूजर्स अपने ऐप्स में म्यूजिक, स्टिकर और लेंस भी एड कर सकते हैं 

स्नैपचैट ने एक बयान में कहा, "एक साधारण टैप के साथ, आप स्नैप्स और स्टोरीज, या अधिक पॉलिश किए गए स्पॉटलाइट वीडियो बना सकते हैं.